फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   navratri

अश्व पर सवार होकर आएंगी मां जगदंबे

Mon, 05 Oct 2020 01:15 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 05 Oct 2020 01:15 AM IST
विज्ञापन
navratri
navratri
झांसी। मां दुर्गा की आराधना का पर्व शारदीय नवरात्र 17 अक्तूबर से प्रारंभ है। इस बार मां दुर्गा घोड़े (अश्व) पर सवार होकर आ रही है। ऐसे में धार्मिक मान्यता के अनुसार विश्व में देश का सम्मान बढे़गा और व्यापार में गति आएगी।
विज्ञापन

शारदीय नवरात्र में मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की पूजा की जाती है। घट स्थापना एवं अखंड दीप प्रज्ज्वलित कर मंदिरों एवं घरों में मां जगदंबे की भक्ति एवं अनुष्ठान किए जाते है। कोविड - 19 के कारण इस बार सार्वजनिक रूप से दुर्गा पंडाल नहीं सजाए जाएंगे। लेकिन इससे भक्तों के उत्साह में कोई कमी नहीं है। घर और मंदिरों में मां की आराधना विधि विधान से करेंगे। महंत विष्णु दत्त स्वामी के अनुसार शारदीय नवरात्र शनिवार 17 अक्तूबर से शुरू होंगे। दशहरा 25 को मनाया जाएगा। अश्विन शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा पर पर चित्रा नक्षत्र रहेगा। प्रतिपदा की तिथि शुक्रवार की रात 1 बजे से प्रारंभ हो जाएगी। ऐसे में मध्य रात्रि से ही मां अंबे की पूजा भक्ति शुरू हो जाएगी। घट स्थापना सूर्योदय से लेकर दोपहर 11:35 बजे तक की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed