फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   navratri begin today

आज से नवरात्र, लगेंगे मां जगदंबे के जयकारे

Sat, 06 Apr 2019 01:11 AM IST
jhansi Published by: देवेंद्र कुमार Updated Sat, 06 Apr 2019 01:11 AM IST
विज्ञापन
navratri begin today
chaitra navratra - फोटो : amarujala
झांसी।
विज्ञापन

शनिवार से चैत्र की नवरात्र प्रारंभ हो जाएंगी। महानगर के सभी देवी मंदिरों में नवरात्र की तैयारियां लगभग पूरी कर दी गई हैं। ब्रह्म मुहूर्त में पंचकुइयां, सीपरी के लहर की देवी मंदिर सहित अन्य मंदिरों में मां के दर्शनों व जलाभिषेक के लिए श्रद्धालुओं का तांता लगना शुरू हो जाएगा।

नवरात्र की सुबह तीन बजे से ही सभी छोटे और बडे़ देवी मंदिरों में मां जगदंबा के विभिन्न रूपों की पूजा आराधना शुरू हो जाएगी। पंचकुइयां मंदिर, सदर बाजार स्थित मां काली मंदिर, बुंदेलखंड विश्वविद्यालय की पहाड़ी पर मां कैमासन मंदिर, सीपरी के लहर गिर्द में लहर की माता मंदिर, ग्वालियर रोड स्थित श्री सिद्धेश्वर मंदिर परिसर में बने मां पीतांबरा के मंदिर, पानी वाली धर्मशाला स्थित मां अन्नपूर्णा के मंदिर, लक्ष्मी तालाब स्थित महालक्ष्मी मंदिर, महाकाली मंदिर में श्रद्धालु भारी संख्या में मां के दर्शनों के लिए उमडे़ंगे। इन मंदिरों में सुबह शुभ मुहूर्त में घट स्थापना की जाएगी, जवारे बोए जाएंगे। घरों में भी नवरात्र पर साधक अनुष्ठान करने के लिए घट स्थापना करेंगे। जो पूरे नौ दिन आयोजित होंगे। श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की दिक्कत न आए, इसके लिए मंदिर प्रबंधकों व प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed