फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Navrat Dunuchi dance will not this seasion in black badi

धुनूची नृत्य भी नहीं होगा इस बार काली बाड़ियों में

Fri, 09 Oct 2020 01:06 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 09 Oct 2020 01:06 AM IST
विज्ञापन
Navrat Dunuchi dance will not this seasion in black badi
Navrat Dunuchi dance will not this seasion in black badi
झांसी। शारदीय नवरात्र 17 अक्तूबर से प्रारंभ हैं। कोविड - 19 से बचाव के कारण इस बार दुर्गा उत्सव का सार्वजनिक समारोह नहीं होंगे। दुर्गा पंडालों में मां जगदंबा की मूर्तियां भी विराजमान नहीं होंगी। महानगर की काली बाड़ियों में धुनूची नृत्य भी नहीं होगा। धुनूची नृत्य आरती के समय श्रद्धालु और पुजारी करते हैं।
विज्ञापन

कोविड - 19 के कारण इस बार महानगर की काली बाड़ियों में मां दुर्गा की मूर्तियां विराजमान नहीं की जा रही हैं। घट स्थापना कर मां दुर्गा की आराधना एवं पूजा की जाएगी। वहीं, काली बाड़ियों में हर साल आरती का मुख्य आकर्षण धुनूची नृत्य भी नहीं होगा। शहर काली बाड़ी के बांधव समिति के सांस्कृतिक सचिव रवि शंकर चटर्जी के अनुसार कोविड - 19 से बचाव के कारण यह निर्णय लिया गया है। इस बार ढाक भी नहीं बजेगी। इसे बजाने के लिए कलकत्ता से ढाकियां आते हैं। धुनूची नृत्य जो पुजारी और अन्य श्रद्धालु करते हैं वह भी नहीं होगा। इसमें मिट्टी के कलश में लोबान की धुनी लेकर श्रद्धालु महा आरती करते हैं। यह आरती सप्तमी से शुरू होती है। इधर, सीपरी कालीबाड़ी एसोसिएशन के सचिव प्रियांशु डे के अनुसार धुनूची नृत्य नहीं होगा। जबकि ढाक बजाए जाएंगे। हालांकि अभी सरकार की नई गाइड लाइन का इंतजार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed