फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   National Hockey Championship begins today, Gujarat-Andhra Pradesh to play their first match

Jhansi News: राष्ट्रीय हॉकी चैंपियनशिप आज से, गुजरात-आंध्रप्रदेश में पहली भिड़ंत

Sat, 10 Oct 2026 03:13 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 10 Oct 2026 03:13 AM IST
विज्ञापन
National Hockey Championship begins today, Gujarat-Andhra Pradesh to play their first match
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

झांसी। मेजर ध्यानचंद स्पोर्ट्स स्टेडियम में शनिवार को 16वीं हॉकी इंडिया सीनियर पुरुष राष्ट्रीय चैंपियनशिप का आगाज होगा। 21 अक्तूबर तक चलने वाले इस टूर्नामेंट में देशभर की 29 टीमें हिस्सा लेंगी। 12 दिवसीय इस चैंपियनशिप में कई अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों के हिस्सा लेने की उम्मीद है।
प्रतियोगिता का उद्घाटन मुकाबला सुबह साढ़े छह बजे हॉकी आंध्र प्रदेश और हॉकी गुजरात के बीच होगा। इसके बाद सुबह आठ बजे हॉकी राजस्थान और हॉकी बिहार की टीमें आमने-सामने होंगी। सुबह 9:45 बजे हॉकी हिमाचल और हॉकी जम्मू-कश्मीर के बीच भिड़ंत होगी।
विज्ञापन

क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी कर्मवीर सिंह ने बताया कि राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। प्रतियोगिता में हिस्सा लेने वाली टीमों का आना शुरू हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



झांसी के सुशील होंगे अंपायर
फोटो
झांसी के सुशील महर्षि ने शुक्रवार को मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में आयोजित यो-यो टेस्ट पास कर लिया है। इस टेस्ट को पास करने के बाद वह अब हॉकी की राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में अंपायर की भूमिका निभाएंगे। सुशील ने बताया कि झांसी से वह इकलौते और पहले व्यक्ति हैं, जो हॉकी की राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में अंपायर के रूप में रहेंगे। इसकी शुरुआत झांसी में शनिवार से आयोजित प्रतियोगिता से होगी।

आज के मैच
आंध्र प्रदेश बनाम गुजरात : सुबह 06:30 बजे
राजस्थान बनाम बिहार : सुबह 08:00 बजे
हिमाचल बनाम जम्मू-कश्मीर : सुबह 09:45 बजे
झारखंड बनाम दादर नगर हवेली एवं दमनद्वीव : पूर्वाह्न 11:30 बजे
तेलंगाना बनाम हॉकी अरुणाचल : दोपहर 01:15 बजे
असम बनाम छत्तीसगढ़ : अपराह्न 03:00 बजे
ओडिशा बनाम उत्तराखंड : शाम 04:45 बजे
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed