फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Nasbandi pakhwada start 21 november to 4 december

21 नवंबर से 4 दिसंबर तक चलेगा नसबंदी पखवाड़ा

Sat, 21 Nov 2020 12:32 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 21 Nov 2020 12:32 AM IST
विज्ञापन
Nasbandi pakhwada start 21 november to 4 december
झांसी। परिवार नियोजन में पुरुषों की भागीदारी बढ़ाने को लेकर चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की ओर से नवंबर में पुरुष नसबंदी पखवाड़ा मनाया जाएगा। यह पखवाड़ा दो चरणों में चलेगा। पहले में दंपती संपर्क अभियान चलाकर परिवार नियोजन में पुरुषों की भागीदारी बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा। दूसरे चरण में इच्छुक पुरुषों को नसबंदी की सेवा प्रदान की जाएगी।
विज्ञापन

परिवार कल्याण कार्यक्रम के नोडल अधिकारी डॉ. एनके जैन ने बताया कि परिवार नियोजन में पुरुषों की भागीदारी बहुत कम है। पुरुषों की नसबंदी में भागीदारी बढ़ाने के लिए स्वास्थ्य विभाग 21 नवंबर से पुरुष नसबंदी पखवाड़ा मनाएगा। इस अभियान का आयोजन जनपद में दो चरणों में किया जाएगा।
विज्ञापन

प्रथम चरण में 21 नवंबर से 27 नवंबर तक आशा और एएनएम दंपतियों से संपर्क करेंगी। उन्हें परिवार नियोजन के फायदे बताए जाएंगे। दूसरा चरण 28 नवंबर से 4 दिसंबर तक चलेगा। इसमें इच्छुक पुरुषों की नसबंदी की जाएगी। यह अभियान परिवार नियोजन में पुरुषों की भागीदारी, जीवन में लाए स्वास्थ्य और खुशहाली थीम के साथ चलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्तमान में पुरुष नसबंदी बेहद जरूरी
स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी डॉ. विजयश्री शुक्ला का कहना है कि खुशहाल परिवार के लिए महिला व पुरुष दोनों की सहभागिता आवश्यक है। वर्तमान में कोविड-19 चल रहा है और ऐसे समय में महिला नसबंदी की अपेक्षा पुरुष नसबंदी अपेक्षाकृत अधिक सुरक्षित और सरल है। महिला नसबंदी की तुलना में पिछले साल जिले में 140 पुरुषों ने नसबंदी कराई थी। वहीं, इस वर्ष अभी तक दो पुरुष नसबंदी अपना चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed