फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   narottam mishra won datiya in asembly election

निवाड़ी में मीरा हारीं, दतिया से जीते नरोत्तम

Wed, 12 Dec 2018 12:57 AM IST
jhansi
jhansi Updated Wed, 12 Dec 2018 12:57 AM IST
विज्ञापन
narottam mishra won datiya in asembly election
election madhaya pradesh - फोटो : demo
झांसी से सटीं मध्य प्रदेश की विधानसभा की सीटों का परिणाम जानने की लोगों में उत्सुकता रही। खासतौर पर निवाड़ी सीट चर्चाओं में रही। यहां से गरौठा के पूर्व विधायक दीपनारायण सिंह की पत्नी मीरा यादव सपा से किस्मत आजमा रहीं थीं। भाजपा के अनिल जैन 10910 वोट से विजयी हुए।
विज्ञापन

दतिया सीट का परिणाम जानने की भी लोगों में उत्सुकता रही। यहां से कैबिनेट मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कांटे की लड़ाई के बाद 2600 वोट से कांग्रेस के राजेंद्र भारती को हराया। टीकमगढ़ के खरगापुर विधानसभा सीट पर भाजपा के राहुल सिंह11508 वोट से जीते। पृथ्वीपुर से कांग्रेस के बृजेंद्र सिंह राठौर 7620 वोट से जीते। उन्हें  52436 मत लिए। सपा के शिशुपाल को 44016 मत मिले।   शिवपुरी से भाजपा की यशोधरा राजे जीतीं, उन्होंने कांग्रेस के सिद्धार्थ को हराया। भांडेर सीट से कांग्रेस की रक्षा संतराम सिरौनिया ने तीस हजार वोट से जीत दर्ज की। उन्होंने भाजपा की रजनी प्रजापति को हराया। सेंवढ़ा से कांग्रेस के घनश्याम सिंह जीते। उन्होंने बीजेपी के राधेलाल को 33000 वोट से हराया। करैरा से कांग्रेस के जसवंत जाटव ने जीत दर्ज की। उन्होंने भाजपा के राजकुमार को हराया। जतारा से भाजपा के हरीशंकर खटीक ने जीत दर्ज की।  छतरपुर की राजनगर सीट सपा के टिकट पर चुनाव लड़ रहे सत्यव्रत चतुर्वेदी के पुत्र बंटी चतुर्वेदी चुनाव हार गए हैं। यहां बीजेपी प्रत्याशी को जीत मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed