{"_id":"5f6264828ebc3e2ed9265895","slug":"narottam-mishra-not-wear-mask-reporters-news-jhs1764355168","type":"story","status":"publish","title_hn":"मध्यप्रदेश के गृहमंत्री ने फिर तोड़ा सामाजिक दूरी का दायरा, वीआईपी रूम में 50 मिनट तक कार्यकर्ताओं से घिरे रहे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मध्यप्रदेश के गृहमंत्री ने फिर तोड़ा सामाजिक दूरी का दायरा, वीआईपी रूम में 50 मिनट तक कार्यकर्ताओं से घिरे रहे
झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 17 Sep 2020 01:21 AM IST
विज्ञापन
झांसी रेलवे स्टेशन पर कार्यकर्ताओं से घिरे मध्य प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा।
Link Copied
झांसी। बुधवार को मध्य प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा के सामने फिर सामाजिक दूरी का दायरा टूटा। इतना ही नहीं गृहमंत्री भी बगैर मास्क लगाए कार्यकर्ताओं से मिलते रहे। वह रेलवे स्टेशन के वीआईपी रूम में 50 मिनट तक रहे और इस बीच कार्यकर्ताओं से घिरे रहे।
विज्ञापन
गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा दतिया में आयोजित एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने के बाद दोपहर 1.55 बजे काफिले के साथ झांसी रेलवे स्टेशन पर पहुंचे थे। उनको 02630 निजामुद्दीन यशवंतपुर एक्सप्रेस से भोपाल जाना था। ट्रेन आने में 50 मिनट थे। इस बीच वह वीआईपी रूम में जाकर बैठ गए। रूम में उनके सभी समर्थक भी पहुंच गए। जगह की कमी के कारण अधिकांश समर्थक उनको घेरे ही खड़े रहे। गृहमंत्री ने मास्क भी नहीं लगाया था। अधिकांश समर्थक भी बगैर मास्क के दिखे। यह हालात तब हैं जब झांसी में कोराना अपनी फुल स्पीड में है। हर रोज सौ से सवा सौ मरीज मिल रहे हैं। लेकिन फिर भी सोशल डिस्टेंसिंग तार तार हो रही है। खास बात यह है कि प्लेटफार्म पर कंफर्म टिकट वाले यात्री के अलावा दूसरे किसी व्यक्ति को जाने की अनुमति नहीं है। लेकिन मंत्री के साथ भारी भीड़ दिखी। किसी ने लोगों को रोकने की कोशिश भी नहीं की। जबकि कई प्वाइंट पर जीआरपी और आरपीएफ तैनात रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।