{"_id":"62a77870d2f4c219dc18bf6c","slug":"nand-gopal-nandi-jhansi-news-jhs22275131","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेशेवर अपराधियों पर लगाएं गैंगस्टर, नजदीकियों पर भी हो कार्रवाई: नंदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेशेवर अपराधियों पर लगाएं गैंगस्टर, नजदीकियों पर भी हो कार्रवाई: नंदी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। विकास भवन में समीक्षा बैठक करते हुए मंडल के प्रभारी मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने कहा कि पेशेवर अपराधियों पर गैंगेस्टर और 14-ए की कार्रवाई की जाए। उनके नजदीकियों के खिलाफ भी कार्रवाई हो। जुआ, सट्टा, अवैध शराब का कारोबार बर्दाश्त नहीं होगा। उन्होंने जल जीवन मिशन योजना अंतर्गत पेयजल योजनाओं में कम प्रगति होने पर मुकदमा दर्ज कराने और कार्यदायी संस्थाओं को ब्लैक लिस्ट करने के निर्देश दिए।
प्रभारी मंत्री ने कहा कि बीट कांस्टेबल अपने क्षेत्र में जरूर भ्रमण करें। फुट पेट्रोलिंग का बड़ा महत्व है, इसे लगातार किया जाए। चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के कार्यों पर असंतोष जताया। आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के गोल्डन कार्ड की प्रगति पर भी नाराजगी जताई। डीएम, सीडीओ से कहा कि सीएचसी, पीएचसी, जिला अस्पताल का निरीक्षण करें।
क्षेत्रीय प्रबंधक यूपीसीडा गिरीश कुमार शाक्य से बिजौली एवं ग्रोथ सेंटर की जानकारी ली। बताया कि 256 प्लाट के सापेक्ष सिर्फ 30 फीसदी उद्योग स्थापित हैं, शेष का अलॉटमेंट होना है। इस पर मंत्री ने नाराजगी जताते हुए कहा कि तत्काल एक-एक प्लाट की जानकारी उपलब्ध कराते हुए विस्तृत रिपोर्ट दें। यदि कोई उद्योग स्थापित करने के लिए आगे आता है तो विभाग आगे बढ़कर उसकी मदद करे।
विज्ञापन
अंबावाय में गेहूं खरीद का केंद्र देखने गए थे तो कोई कागजात अधिकारी नहीं दिखा पाए। अधिकारियों ने कहा कि लक्ष्य के सापेक्ष बहुत कम खरीद हुई है। वहीं, बैठक के दौरान भी प्रपत्र पर कोई रिकॉर्ड दर्ज न होने पर मंत्री नाराज हो गए। उन्होंने डिप्टी आरएमओ का स्पष्टीकरण तलब कर लिया। बाद में डीएम रविंद्र कुमार ने कहा कि डीएसटीओ ने क्यों नहीं देखा कि प्रपत्र खाली है। इस पर उनसे भी जवाब तलब कर लिया गया है। फिर मंत्री ने पूछा कि आरएफसी क्यों नहीं आए, उनका भी स्पष्टीकरण लेने के निर्देश दे दिए। इस दौरान सदर विधायक रवि शर्मा, गरौठा विधायक जवाहर राजपूत, बबीना विधायक राजीव सिंह पारीछा, एमएलसी रमा निरंजन समेत पुलिस, प्रशासन व अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विधायकों के निशाने पर रहा स्वास्थ्य विभाग
समीक्षा बैठक के दौरान सदर विधायक रवि शर्मा ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी बिना पैसे लिए कोई काम नहीं करते हैं। गरौठा विधायक जवाहर राजपूत ने स्वास्थ्य केंद्रों में ट्रांसफर का मामला उठाया। इस पर मंत्री ने डीएम से कहा कि व्यवस्था जल्द सुधारी जाए।
बीएसए नहीं दिखा पाए, सीएमओ ने दे दिया भ्रमण का रिकॉर्ड
मंत्री ने सीएमओ और बीएसए से भ्रमण के बारे में पूछताछ की। सीएमओ डॉ. अनिल कुमार ने बताया कि अब तक उन्होंने 40 भ्रमण किए हैं। इस पर उन्होंने रिकॉर्ड मांग लिया। सीएमओ ने उन्हें रिकॉर्ड दिखा दिया। जबकि, बीएसए भ्रमण का रिकॉर्ड नहीं दिखा पाए। उन्होंने कहा कि कर्मचारी के पास है, वो भी एक बैठक में है।