{"_id":"5e543cdb8ebc3ef3b861214b","slug":"namste-trump-jhansi-news-jhs1609522120","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रंप के दौरे पर टिकीं रहीं सभी की निगाहें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रंप के दौरे पर टिकीं रहीं सभी की निगाहें
विज्ञापन
अमरीका के राष्ट्रपति ट्रंप का भारत आगमन के कार्यक्रम टीवी पर देखते झांसी शहर के नागरिक।
झांसी। सोमवार को अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के भारत दौरे पर सभी की निगाहें टिकी रहीं। अहमदाबाद से लेकर आगरा तक की हर गतिविधि की लोग जानकारी लेते रहे। सभी ‘सुपर पावर’ के दौरे को अपने - अपने ढंग से परिभाषित करते नजर आए।
अमेरिका के राष्ट्रपति का दौरा भले ही अहमदाबाद व आगरा का रहा हो, लेकिन इसकी हलचल शहर में भी सुबह से ही देखने को मिली। दिन भर लोग टीवी व मोबाइल के जरिये ट्रंप के दौरे की हर गतिविधि की जानकारी लेते रहे। बाजारों में दुकानों पर भी सुपर पावर के दौरे की चर्चाएं हावी रहीं। घरों में भी लोग टीवी पर ट्रंप के दौरे को देखते रहे। सभी जगह चर्चा के केंद्र में दुनिया की सुपर पावर का दौरा रहा। आगरा में ट्रंप के रोड शो के दरम्यान झांसी के लोक कलाकारों को भी प्रदर्शन का मौका मिला था। बीच - बीच में टीवी पर कलाकारों की झलक देखने को भी मिली, जिससे लोग खासे उत्साहित नजर आए।
ट्रंप परिवार को बुंदेली राई नृत्य से कराया रूबरू
झांसी। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप व उनके परिजनों को आगरा सैर के दौरान झांसी के लोक कलाकारों ने अपने बुंदेली लोक नृत्य कला से रूबरू कराया। बुंदेली लोक कला संस्थान निशांत भदौरिया ग्रुप ने आगरा एयरपोर्ट पर और रोड शो के दौरान मंच पर बुंदेली लोक नृत्य ग्रुप राधा प्रजापति के सदस्यों ने बुंदेली लोक नृत्य राई को प्रस्तुत किया।
विज्ञापन
निशांत भदौरिया ग्रुप के निशांत भदौरिया ने बताया कि एयरपोर्ट पर उनके दल ने अमेरिका के राष्ट्रपति के समक्ष लोकनृत्य प्रस्तुत किया। इससे राष्ट्रपति व उनक ी बेटी इवांका काफी उत्साहित नजर आए। उनके दल के सभी सदस्य वंदना कुशवाहा, प्रियंका, करिश्मा, आयुषी, सूरज, हेमंत तूफानी भगत आदि थे। इधर राधिका प्रजापति ग्रुप के अंकुर जैन ने बताया कि राई नृत्य के दौरान कई विदेशी मेहमानों ने उनके साथ सेल्फी ली। इस दौरान उनके दल में राधिका प्रजापति, नीलम प्रजापति, पूजा, रागिनी, पार्वती, ब्रह्मदीन बंधु आदि कलाकार रहे।