फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Name of the revolutionaries who died from the martyrs column

शहीद स्तंभ से मिटे क्रांतिकारियों के नाम

Fri, 11 Aug 2017 01:00 AM IST
amarujala
amarujala Updated Fri, 11 Aug 2017 01:00 AM IST
विज्ञापन
 Name of the revolutionaries who died from the martyrs column
jhansi news - फोटो : amarujala
झांसी।
विज्ञापन

स्वतंत्रता संग्राम आंदोलन में झांसी के क्रांतिकारियों की बड़ी भागीदारी रही है। इन अमर शहीदों के जिस स्तंभ पर नाम लिख हैं, वह बदरंग हो गया है। कई नाम तो पढ़े ही नहीं जा सकते है। सवाल है कि नगर निगम ने अभी तक इस पर ध्यान क्यों नहीं दिया। उम्मीद है स्वतंत्रता दिवस के पहले इसे दुरुस्त करा दिया जाएगा।

रानी लक्ष्मीबाई पार्क में बने इस शहीद स्तंभ का लोकार्पण उत्तर प्रदेश स्वतंत्रता सेनानी कल्याण संस्थान और नगर पालिका परिषद झांसी की ओर से 1999 में हुआ था। इसमें करीब 180 उन क्रांतिकारियों के नाम दर्ज है, जिन्होंने शस्त्र क्रांति और अहिंसक आंदोलनों में अपनी भूमिका निभाई। इनमें रूस्तम सेटिन, मास्टर रुद्रनारायण सिंह, नाथूराम वाल्मीकि, गुरुदास सिंह, परमानंद, रघुनाथ विनायक धुलेकर, शेख खुदाबक्श, अब्दुल करीम खां, प्रेम नारायण तिवारी के अलावा महिला क्रांतिकारियों में सावित्री भागवत, पिस्ता देवी, हल्की बाई चाची, प्रकाश वती, सुंदर देवी शर्मा आदि के नाम दर्ज है। लेकिन नगर निगम की अनदेखी के कारण कई नाम रंगरोगन और देखरेख न होने पर मिट रहे हैं।
विज्ञापन

नगर निगम के अधिशासी अभियंता एके शर्मा का कहना है कि नगर आयुक्त से सहमति लेकर शहीद स्तंभ पर रंगरोगन तथा अन्य कार्य 15 अगस्त तक करा दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed