फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   namaj in home

घरों में अदा होगी ईद उल अजहा की नमाज

Fri, 31 Jul 2020 12:18 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 31 Jul 2020 12:18 AM IST
विज्ञापन
namaj in home
namaj in home
झांसी। एक अगस्त को ईद उल अजहा मनाई जाएगी। ऐसे में उलमा ने त्योहार को सादगी के साथ मनाने व घरों में ही रहकर नमाज पढ़ने को कहा है।
विज्ञापन

मुस्लिम बहुल इलाकों में ईद उल अजहा की रौनक इस बार भी फीकी रहेगी। ईद से पहले काफी चहल पहल नजर आती थी, लेकिन दो दिन ईद है। ऐसे में अब रौनक कहीं भी नजर नहीं आ रही है। इस बार ईद की खुशियां सादगी मेें तब्दील रहेंगी। ईदगाह और मस्जिदों में ईद की नमाज के लिए न लंबी सफे होंगी और बच्चों को लुभाने के लिए छोटे-छोटे मेले भी नहीं लगेंगे।
गले और हाथ मिलाकर ईद की मुुबारकबाद भी नहीं दी जा सकेगी। उलमा ने भी कहा है कि देश में कोरोना वायरस बढ़ता जा रहा है और यह जरूरी है कि ईद के समय में एहतियात बरता जाए।
विज्ञापन

मुफ्ती साबिर कासमी ने बताया कि ईद उल अजहा की नमाज घरों में अदा होगी। ईद की नमाज का समय सुबह 5.56 बजे शुरू होकर दोपहर 12.22 पर खत्म होगा। नमाज इस तरह पढ़नी होगी, दो रकत नमाज ईद उल अजहा वाजिब मैं छह जायद तकबीरों के वास्ते अल्लाहताला के मुंह मेरा काबे शरीफ की तरफ अल्लाहो अकबर, तकबीरे तहरीमा उसके बाद सना पढ़ी जाएगी। इसके बाद तीन तकबीरें ज्यादा होंगी। उसके बाद किरत होगी। दूसरी रकम की किरत होगी, फिर तीन तकबीरें ज्यादा होंगी और चौथी तकबीर में रुकुह में चले जाएंगे। दो रकम मुकम्मल हो जाएगीं। उसके बाद खुतबा पूरा होकर नमाज अदा हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- ईद उल अजहा की नमाज घरों में रहकर अदा करें। कुर्बानी भी घरों के अंदर करें। कोरोना के चलते दूरी बनाकर रखें। सभी के साथ-साथ अपना याल रखना भी जरूरी है। मुफ्ती साबिर कासमी

ईद उल अजहा शनिवार को है। दुनिया जिस मुसीबत को सह रही है, उस बला से निजात के लिए ईद पर भी बारगाहे इलाही में दुआ मांगें। सोशल डिस्टेंस का पालन करें। मौलाना रिजवान कासमी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed