फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   nagr nigam chunav

प्रदीप और बृजेंद्र ने किया नामांकन

Fri, 10 Nov 2017 12:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 10 Nov 2017 12:56 AM IST
विज्ञापन
nagr nigam chunav
nagr nigam, jhansi news - फोटो : demo
बृहस्पतिवार को कांग्रेस के प्रदीप जैन ‘आदित्य’, बहुजन समाज पार्टी के बृजेंद्र कुमार व्यास, शिवसेना की ठाकुर किरन देवी, भारतीय प्रजा शक्ति पार्टी से नीरजा रावत, स्वतंत्र जनता राज पार्टी से चित्रलेखा कुशवाहा और जन अधिकार मंच से राजेंद्र कुशवाहा ने नामांकन किया। प्रत्याशियों ने गाजे-बाजे के साथ जुलूस निकाला।
विज्ञापन


कांग्रेेस के महापौर प्रत्याशी का नामांकन जुलूस रानीमहल से शुरू हुआ। मानिक चौक, गंदीगर का टपरा, बड़ाबाजार, गांधी रोड, सैंयर गेट, ओरछा गेट, गोविंद चौराहा होते हुए जीवनशाह रोड से बीकेडी पहुंचा। रास्ते में जगह- जगह प्रदीप जैन का स्वागत हुआ। उनके साथ जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर तिवारी, शहर अध्यक्ष इम्तियाज हुसैन, अरविंद वशिष्ठ, राहुल राय और नरेश बिल्हाटिया रहे, डा. सुधांशु त्रिपाठी, अनिल झा, हरीश लाला, बालकृष्ण दुबे, बलराम यादव, भजन कुशवाहा मौजूद रहे।
विज्ञापन


बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी बृजेंद्र कुमार व्यास ने नामांकन जुलूस इलाइट-रेलवे स्टेशन रोड स्थित लक्ष्मी गार्डन से निकाला। जुलूस इलाइट, जीवनशाह, खंडेरावगेट होेते हुए बीकेडी पहुंचा। जहां, उन्होंने नामांकन किया। बृजेंद्र व्यास मुहूर्त का नामांकन एक दिन पहले कर चुके थे, इसलिए उन्हें नामांकन करने में ज्यादा देर नहीं लगी। इस दौरान अनुराधा शर्मा, बुंदेलखंड प्रभारी लालाराम अहिरवार, विजय कुशवाहा, जिलाध्यक्ष जयपाल अहिरवार, जिला प्रभारी भूपेंद्र आर्या, आनंद साहू, रविकांत मौर्या आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिवसेना की ठाकुर किरन देवी ने नामांकन किया। उनके प्रस्तावक राजेश सेठी रहे। स्वतंत्र जनता राज पार्टी से चित्रलेखा कुशवाहा ने प्रस्तावक ओम कुशवाहा की मौजूदगी में नामांकन किया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष नंदलाल वर्मा व घनश्याम कोरी मौजूद रहे। भारतीय प्रजा शक्ति पार्टी से नीरजा रावत और जन अधिकार मंच से राजेंद्र कुशवाहा ने नामांकन किया।

बृजेंद्र हैं करोड़पति
बृजेंद्र कुमार व्यास ने संपत्ति के  ब्यौरे में स्वयं को करोड़पति बताया है। उनके पास चल संपत्ति 7 करोड़ 15 लाख रुपये से अधिक है। अचल संपत्ति 30 करोड़ 49 लाख रुपये से अधिक है। उनके पास रायफल के अलावा होंडा सीआर, मर्सडीज और टाटा सफारी कार है। नकदी 49,35,506 रुपये, बैंक व कंपनियों में 62,78,398 रुपये, 26,51,116 रुपये की एफडीआर, 4,45,000 रुपये के बांड, एलआईसी पॉलिसी 10.75 लाख रुपये व जेवर 1,365 ग्राम कीमत 39.80 लाख रुपये के हैं। अचल संपत्ति में दिल्ली के बसंत कुंज में तीन मकान 75 लाख रुपये कीमत के, सदर बाजार झांसी में मकान एक करोड़ बीस लाख रुपये कीमत का और केके पुरी में 25 लाख रुपये का मकान है। आईसीआईसीआई बैंक से चार लाख 980 रुपये और अन्य स्थानों से 5.15 करोड़ रुपये का कर्ज है।


इलाहाबाद से बीए पास
52 साल के बृजेंद्र कुमार व्यास इलाहाबाद विश्वविद्यालय से बीए पास हैं। उन्होंने 1986 में बीए किया था। उनके ऊपर कोई मुकदमा नहीं है।

प्रदीप के पास दो प्लाट
प्रदीप जैन आदित्य के पास बिजौली व फ्लावर कंपाउंड में प्लांट हैं। खंडेराव गेट के पास निर्माणाधीन मकान और गुसाईंपुरा में मकान है। उनकी कुल चल संपत्ति 55,39 लाख रुपये की है। साढ़े छह लाख रुपये की फोर्ड कार व रिवाल्वर है। नकद 10.13 लाख रुपये, पत्नी के नाम नकद 2.14 लाख रुपये, बेटी के नाम 5,700 रुपये नकद, जेवरात 130 ग्राम कीमत 3.60 लाख रुपये, पत्नी के पास जेवरात 670 ग्राम जिसकी कीमत 18.76 लाख रुपये है।

कोई मुकदमा नहीं
पूर्व मंत्री प्रदीप जैन आदित्य के खिलाफ कोई मुकदमा नहीं है। उनके पास एमए, एमकाम और एलएलबी की डिग्री है। उनकी उम्र 55 साल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed