फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   nagar nigam will distribute rashan kit

राशन कार्ड से वंचित लोगों को किट बांटेगा नगर निगम

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Thu, 14 May 2020 10:54 PM IST
विज्ञापन
nagar nigam will distribute rashan kit
राशन कार्ड से वंचित लोगों को नगर निगम राशन किट का वितरण करेगा। इसे  लेकर सर्वे का काम शुरू कर दिया गया है। बृहस्पतिवार को नगर आयुक्त मनोज  कुमार सिंह ने बैठक  कर अधिकारियों को निर्देश दिए। नगर आयुक्त ने कहा कि शासन के निर्देश पर राशन कार्ड बनने से वंचित लोगों  का सर्वे कराया जा रहा है। इसमें लगे अधिकारी राज्य सरकार द्वारा जारी एप  एंड पावर्टी को अपने मोबाइल पर अपलोड कर लें। हर क्षेत्र में राशन कार्ड से  वंचित लोगों का सत्यापन कर उनका विवरण एप पर फीड किया जाएगा। साथ ही जिन  लोगों को राशन किट दी जानी है, उनका भी विवरण दर्ज करना होगा। हर क्षेत्र  के राशन डीलर की सूची सर्वे में लगे अधिकारियों को सौंप दी गई है। अब तक  450 लोगों का चिन्हांकन कर लिया गया है। इसके साथ ही निर्देश दिए गए कि  सर्वे कार्य में लापरवाही न की जाए। कहीं से भी यह शिकायत नहीं आनी चाहिए  कि एक जगह बैठकर सर्वे कर लिया गया है। राशन कार्ड के पात्र लोगों की सूची  पूर्ति विभाग को दी जाएगी। साथ ही राशन किट का वितरण नगर निगम से किया  जाएगा। बैठक में अधिकारियों को नगर निगम की भूमि से कब्जे हटवाने के संबंध  में भी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। इस मौके पर अपर नगर आयुक्त अरुण  कुमार गुप्ता, शादाब असलम, रोहन सिंह, मुख्य अभियंता एलएन सिंह, पशु  चिकित्साधिकारी डॉ. आरके निरंजन, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. विनीत कुमार  समेत तमाम अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed