सालों से अटका पड़ा लक्ष्मीताल के सौंदर्यीकरण का काम अब नगर निगम कराएगा। डीएम ने काम की धीमी प्रगति पर नाराजगी जताते हुए सौंदर्यीकरण कार्य स्मार्ट सिटी के तहत कराने के निर्देश दिए हैं। जबकि जल निगम केवल सीवर ट्रीटमेंट प्लांट का काम करेगा। जल निगम से केंद्र सरकार से मिली राशि का उपभोग प्रमाण पत्र मांगा है। डीएम ने मंगलवार को बैठक कर अधिकारियों को निर्देश दिए। झोकन बाग स्थित मेमोरियल के जीर्णोद्धार, किले के आसपास सुंदरीकरण के लिए स्वीकृति हेतु एएसआई को प्रस्ताव भेजने के निर्देश दिए। लक्ष्मी तालाब के सौंदर्यीकरण का कार्य स्मार्ट सिटी के अंतर्गत करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अब तक जो कार्य जल निगम द्वारा किया गया है, उसकी जानकारी देते हुए व्यय धनराशि का उपभोग प्रमाण पत्र जल निगम तत्काल उपलब्ध कराएं। राजकीय उद्यान नारायण बाग को स्मार्ट पार्क बनाए जाने के लिए नगर निगम, जेडीए एस्टीमेट तैयार करें। स्मार्ट पार्क में ओपन जिम, तिरंगा, एलईडी लाईट, म्यूजिकल फ ाउंटेन, सुरक्षा, पार्किंग, की व्यवस्था की जाए। बाग के आसपास पहाड़ियों का सौंदर्यीकरण करते हुए लाईटिंग की जाएगी। इस मौके पर मेयर रामतीर्थ सिंघल, नगर आयुक्त मनोज कुमार सिंह, उपाध्यक्ष जेडीए सर्वेश दीक्षित, सीओ कैंट डा. विनोद विग्नेश्वरन, डीडी उद्यान भैंरम सिंह, मुख्य अभियंता नगर निगम लक्ष्मीनारायण, रोहन सिंह मौजूद रहे।