फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Nagar nigam saf safai in city

घर-घर में साफ-सफाई, नगर निगम की बेरुखी से शहर में गंदगी की ‘अंगड़ाई’

Fri, 06 Nov 2020 01:17 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 06 Nov 2020 01:17 AM IST
विज्ञापन
Nagar nigam saf safai in city
झांसी। दीपावली त्योहार को लेकर घर-घर में सफाई हो रही है। हर कोई अपने घर को सुंदर बनाने और साफ रखने के लिए लोग जुटे हुए हैं, लेकिन नगर निगम को त्योहार पर शहर को साफ रखने की सुध ही नहीं है। आलम यह है कि महानगर के तमाम इलाकों से कई-कई दिनों तक कूड़ा नहीं उठ रहा है। वहीं कई जगहों पर कूडे़े को आग के हवाले किया जा रहा है। ऐसे में वायु प्रदूषण रोकने के दावों की हवा निकल रही है। वहीं कूड़ा उठान न होने से लोग परेशान हैं।
विज्ञापन

तस्वीर एक
बड़ा बाजार के पास कूड़े में लगा दी आग
महानगर के बड़ा बाजार से बड़ागांव गेट जाने वाले मार्ग पर बृहस्पतिवार को लगे कूड़े के ढेर में आग लगा दी गई। इसे लेकर लोगों को दिक्कत का सामना करना पड़ा। आलम यह हुआ कि कूड़े के ढेर के ठीक पास ही ट्रांसफार्मर लगा हुआ था। लोगों ने आग बुझाने की कोशिश की। बाद में नगर निगम से पहुंचे वाहन के जरिए आग बुझाई गई। इस दौरान लोगों ने आक्रोश जताया। लोगों का कहना है कि तीन-तीन दिनों तक कूड़ा नहीं उठता है। बाद में आग लगा दी जाती है। शहर को साफ रखने के दावे फेल हो रहे हैं।
विज्ञापन

तस्वीर दो
खुशीपुरा में लगा रहता है कूड़े का अंबार
महानगर के खुशीपुरा में कूड़े का ढेर लगा रहता है। बृहस्पतिवार को दोपहर एक बजे तक यहां से कूड़ा नहीं उठा था। स्थानीय लोगों ने बताया कि कूड़ा उठाने के लिए गाड़ी दो दिन बाद आती है। कूड़ा पड़ा रहने से बदबू उठती है और लोगों को दिक्कत का सामना करना पड़ता है। कई बार नगर निगम अधिकारियों को कहा गया, लेकिन कोई सुनवाई नहीं की जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

तस्वीर तीन
शिवाजी नगर तिराहे पर भी जल रहा कूड़ा
महानगर में शिवाजी नगर तिराहे पर लगे कूड़े के ढेर में आग लगा दी जाती है। लोगों का कहना है कि कूड़े के ढेर में आग लगने से दिक्कत हो रही है। लोगों का कहना है कि क्षेत्र से कूड़ा उठाने के लिए कोई नहीं आता है। दो-दो दिनों तक कूड़े के ढेर लगे रहते हैं। लोगों ने निगम की व्यवस्था पर आक्रोश जताया।
सदन में गूंजेगा सफाई का मुद्दा
महानगर में साल 2018 से चल रहे स्वच्छता जागरूकता अभियान को लेकर कार्यकारिणी सदस्यों ने सवाल उठाए हैं। कार्यकारिणी सदस्य महेश गौतम, विकास खत्री, दिनेश सिंह दीपू और विमल किशोर ने महापौर और नगर आयुक्त को पत्र लिखकर स्वच्छता जागरूकता को लेकर चलाए गए अभियानों की जानकारी मांगी है। रैन बसेरों के संचालन को लेकर भी विवरण मांगा गया है। पार्षद महेश गौतम ने बताया कि महानगर में स्वच्छता के नाम पर घालमेल हो रहा है।

लोग कहते हैं
सफाई व्यवस्था बदहाल होती जा रही है। कई जगहों से कूड़ा नहीं उठाया जा रहा है। इससे दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है।- संजीव कुमार
बड़ागांव गेट जाने वाले मार्ग पर कूड़ा उठता ही नहीं है। इसे लेकर परेशानी होती है। कई बार कूड़े में आग लगा दी जाती है।- कृष्ण गोपाल मिश्रा
सफाई को लेकर नगर निगम कोई सुनवाई नहीं कर रहा है। महानगर में जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे रहते हैं। इनसे निजात दिलाई जाए।- संजीव कंचन
कई बार कहने के बाद भी कूड़ा उठान नहीं किया जाता है। कूड़े में आग लगाकर लोगों की सेहत से खिलवाड़ किया जा रहा है।- पटेल पुरी
सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने का प्रयास किया जा रहा है। अभी कूड़ा ज्यादा निकल रहा है। इसकी लगातार मॉनीटरिंग की जाएगी। कूड़ा जलाने वालों पर भी सख्त कार्रवाई की जाएगी।
शादाब असलम, अपर नगर आयुक्त
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed