फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Nagar nigam not place to get patri shoapkeeper

पटरी दुकानदारों को अब तक जगह नहीं दे सका नगर निगम

Wed, 09 Sep 2020 01:24 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 09 Sep 2020 01:24 AM IST
विज्ञापन
Nagar nigam not place to get patri shoapkeeper
झांसी। बड़ा बाजार में चल रहे पार्किंग के निर्माण कार्य को लेकर विरोध बढ़ता ही जा रहा है। बाजार से हटाए जाने के बाद पटरी दुकानदारों में खासा आक्रोश है। मंगलवार को बुंदेलखंड क्रांति दल के नेतृत्व में पटरी दुकानदारोें ने डीएम को ज्ञापन सौंपा। वहीं नगर निगम अब तक पटरी दुकानदारों के लिए दूसरी जगह तय नहीं कर सका है। महापौर ने पटरी दुकानदारों से व्यवसाय वार सूची मांगी है।
विज्ञापन

महानगर के बड़ा बाजार में पार्किंग के निर्माण को लेकर पटरी दुकानदारों का व्यवसाय छिन गया है। पिछले दिनों पटरी दुकानदारों ने निर्माण कार्य रोकने की कोशिश की थी, लेकिन उनको समझाकर शांत करा दिया गया। वहीं नगर निगम की ओर से पटरी दुकानदारों को लगातार आश्वासन दिया जा रहा है। लेकिन अब तक दूसरी जगह मुहैया कराने की कोई व्यवस्था नहीं की गई है। बताया जाता है कि बड़ा बाजार के आसपास बड़ा कोई स्थान ऐसा नहीं है, जहां पटरी दुकानदारों को विस्थापित किया जा सके।
विज्ञापन

वहीं मंगलवार को बुंदेलखंड क्रांति दल के नेतृत्व में पटरी दुकानदारों ने डीएम को ज्ञापन सौंपा। इस मौके पर राष्ट्रीय अध्यक्ष सत्येंद्र पाल सिंह ने कहा कि पटरी दुकानदारों का रोजगार छीना जा रहा है। उन्होंने दुकानदारों को दूसरी जगह दिलाने की मांग की। मामले के तूल पकड़ने के बाद महापौर रामतीर्थ सिंघल ने पटरी दुकानदारों से सूची मांगी है। उन्होंने कहा कि पटरी दुकानदार व्यवसाय वार सूची बनाकर दें। किसी का रोजगार छीना नहीं जाएगा। निगम जगह का प्रबंध करने के लिए प्रयासरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऋ ण पाने के लिए भटक रहे
नगर निगम में इन दिनों आत्मनिर्भर भारत योजना के तहत 10 हजार रुपये का लोन पटरी दुकानदारों को देने के लिए आवेदन प्रक्रिया चल रही है। नगर निगम में इसके लिए दो काउंटर बनाए गए हैं, लेकिन एक काउंटर अधिकतर बंद रहता है। मंगलवार को आवेदन करने पहुंचे पटरी दुकानदारों को आवेदन जमा करने के लिए काउंटर नंबर दो पर भेजा गया, लेकिन काउंटर बंद था। इसे लेकर पटरी दुकानदार भटकते नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed