{"_id":"5cb2495cbdec2213ed0cd434","slug":"nagar-nigam-make-new-bijli-feedar","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगर निगम बना नया बिजली फीडर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगर निगम बना नया बिजली फीडर
Sun, 14 Apr 2019 02:11 AM IST
देवेंद्र कुमार
jhansi
jhansi
Published by: देवेंद्र कुमार
Updated Sun, 14 Apr 2019 02:11 AM IST
विज्ञापन
nagar nigam jhansi
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजली विभाग ने मुन्नालाल सबस्टेशन का लोड कम करके नगर निगम और आसपास क्षेत्र के उपभोक्ताओं को हाइडिल सबस्टेशन से जोड़ दिया है। इस हिस्से को दी जाने वाली बिजली को नगर निगम फीडर नाम दिया गया है। हाइडिल कॉलोनी सबस्टेशन पर धीरे- धीरे मुन्नालाल और जेल चौराहा सबस्टेशन के कुछ हिस्सों को लोड डाला जा रहा है, ताकि यह सबस्टेशनों से भार कम हो सके।
सिविल लाइन स्थित हाइडिल कालोनी में नए सबस्टेशन को पिछले साल चालू कर लिया गया था। इस सब स्टेशन पर दस एमवीए के दो पावर ट्रांसफार्मर रखे गए हैं। अभी मुन्नालाल और जेल चौराहा सबस्टेशन पर क्षमता से अधिक लोड की मांग रहती थी। इस कारण दोनों सब स्टेशनों पर ओवर लोडिंग होने के कारण बुरा हाल रहता था। इतना ही नहीं, मुन्नालाल सबस्टेशन की लाइन में फाल्ट आ जाने से बिजली सामान्य होने में तीन घंटे से अधिक समय लग जाता था। इस समस्या के समाधान के लिए दोनों सब स्टेशनों के बीच हाइडिल कालोनी में नया विद्युत सब स्टेशन बनाया गया है।
शुक्रवार को मुन्नालाल से जुड़े टेलीफोन एक्सचेंज फीडर से जुड़े आधे क्षेत्रों को हाइडिल सबस्टेशन से जोड़ दिया गया। अब नगर निगम और आसपास के क्षेत्र हाइडिल सबस्टेशन से जुड़ गए हैं। सर्किट हाउस फीडर के भी कुछ क्षेत्र इससे जोड़ दिए गए।
विज्ञापन
सबसे ज्यादा परेशान रहते हैं मुन्नालाल सबस्टेशन से जुड़े उपभोक्ता
मुन्नालाल विद्युत सब स्टेशन सबसे पुराना बिजली घर है। इससे घनी आबादी वाले नईबस्ती, अंदर-बाहर दतिया गेट, राई का ताजिया, मुकरयाना, हींगन कटरा, टकसाल, पंचकुइयां, खंडेरावगेट, आशिक चौराहा, तहसील, बाबूलाल कारखाना, बीकेडी, मिशन कंपाउंड, आंतिया तालाब क्षेत्रों के अलावा वीआईपी इलाके, सर्किट हाउस, विकास भवन, डीएम समेत कई अफसरों के बंगले और तीन पानी की टंकियां जुड़ी हुई हैं। शहर की बड़ी आबादी को यहीं से बिजली मिलती है। इससे मुन्नालाल सब स्टेशन पर ओवर लोडिंग की स्थिति बनी रहती है।
‘हाइडिल सबस्टेशन से टेलीफोन एक्सचेंज के आधे क्षेत्रों को जोड़ दिया गया है। इस फीडर को नगर निगम नाम दिया गया है। जल्द ही जेल चौराहा सबस्टेशन से जुड़े इलाइट से स्टेशन रोड और सीता होटल तक के क्षेत्र को भी हाइडिल से जोड़ दिया जाएगा।’
- शोभित दीक्षित, उपखंड अधिकारी।
सीपरी बाजार क्षेत्र का गुल रहेगा करंट
सीपरी बाजार सबस्टेशन से जुड़े क्षेत्रों में रविवार को मरम्मत कार्य होंगे। साथ ही पेड़ की बढ़ी डालियों को छांटने का काम होगा। इस कारण सुबह आठ बजे दोपहर 12 बजे तक रायगंज, मसीहागंज, आईटीआई, सिमरधा बंधा, आईटीआई और आसपास क्षेत्र की बिजली बंद रहेगी।