फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   nagar nigam jhansi

महानगर में बनाई जा रही गुणवत्ता विहीन सड़कें

Sat, 10 Oct 2020 02:03 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 10 Oct 2020 02:03 AM IST
विज्ञापन
nagar nigam jhansi
nagar nigam jhansi
झांसी। महानगर में चल रहे सड़कों के मरम्मत के कामों में गुणवत्ता से खिलवाड़ करने का मामला सामने आ रहा है। महानगर के मानिक चौक, कोतवाली के सामने समेत कई जगहों पर कराए गए सड़कों के काम में सामग्री का कम मात्रा में इस्तेमाल किया जा रहा है। इसे लेकर महापौर से निर्माण विभाग के अधिकारियों को चेताते हुए निगरानी करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

महानगर में नगर निगम ने हॉट मिक्स प्लांट के जरिए करीब 17 सड़कों का मरम्मत कार्य शुरू किया है। महानगर के मिशन गेट, बंसल कालोनी, कोतवाली के सामने और मानिक चौक समेत तमाम जगहों पर सड़कों की मरम्मत कराई है। यहां से शिकायत मिली है कि निर्माण कार्य के दौरान बिटुमिन का कम इस्तेमाल किया जा रहा है। साथ ही मरम्मत के नाम पर महज खानापूर्ति की जा रही है। इसके चलते बारिश में सड़कों की स्थिति फिर से खराब हो सकती है। इसे लेकर महापौर रामतीर्थ सिंघल तक मामला पहुंचा। महापौर ने निर्माण विभाग के अधिकारियों को सख्त चेतावनी देते हुए सामग्री के इस्तेमाल समेत गुणवत्ता की निगरानी करने के निर्देश दिए हैं। महापौर ने बताया कि निर्माण कार्यों में गुणवत्ता से समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed