फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Nagar nigam fail to park field matter

पार्क की जमीन से कब्जा हटाने में नगर निगम नाकाम

Thu, 05 Nov 2020 12:45 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 05 Nov 2020 12:45 AM IST
विज्ञापन
Nagar nigam fail to park field matter
झांसी। महानगर के वीरांगना नगर के पार्क की जमीन पर एक पुलिसकर्मी सालों से कब्जा जमाए हुए है। अमर उजाला में खबर प्रकाशित होने पर नगर निगम हरकत में आया व मौके पर जाकर पार्क की जमीन की पैमाइश की। जमीन की पैमाइश के बाद नगर निगम ने कॉलोनी का नक्शा नहीं होने का बहाना किया। जेडीए द्वारा कॉलोनी का लेआऊट भी नगर निगम को मुहैया कर दिया गया। लेकिन नगर निगम पार्क की जमीन से हटाने में नाकाम साबित हो रहा है।
विज्ञापन

शहर वासियों को रियायती दामों पर प्लॉट व आवास मुहैया कराने के लिए झांसी विकास प्राधिकरण द्वारा वर्ष 1991 में वीरांगना नगर कॉलोनी को विकसित किया था। कॉलोनी वासियों को बेहतर वातावरण मुहैया कराने के लिए कॉलोनी में लगभग छह पार्कों का निर्माण कराने की योजना को तैयार किया गया था। शुरुआती दौर में इलाके में आबादी कम होने के कारण स्थानीय लोगों द्वारा कॉलोनी में पुलिस की व्यवस्था की मांग की गई थी। जिसके लिए जेडीए द्वारा पार्क की जमीन पर अस्थायी पुलिस चौकी का निर्माण कराया गया था।
विज्ञापन

लेकिन मेडिकल कॉलेज के मुख्य मार्ग पर वर्ष 2001 में विश्वविद्यालय चौकी का शुभारंभ किया गया था। जिसके चलते अस्थायी पुलिस चौकी को बंद कर दिया गया था। कुछ सालों से कॉलोनी के पार्क की जमीन पर पुलिस विभाग के एक पुलिसकर्मी ने कब्जा कर लिया है। जिसके चलते इलाके के लोग पार्क से महरूम हैं। इस संबंध नगर निगम के संपत्ति अधिकारी एमके सिंह ने बताया कि तहसील, नगर निगम व जेडीए की संयुक्त टीम द्वारा मौके पर जाकर निरीक्षण किया जाएगा। निरीक्षण के बाद कब्जा हटाने की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed