फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   nagar nigam crime

अफसरों को देख नाले पर बाउंड्री बना रहे मजदूर भागे

Sun, 24 May 2020 12:54 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 24 May 2020 12:54 AM IST
विज्ञापन
nagar nigam crime
मैरी नाले पर अवैध निर्माण रुकवाने पहुंची नगर निगम की टीम।
झांसी। नगर निगम की कार्यकारिणी की बैठक में निगम की संपत्तियों पर अवैध कब्जों का मामला गूंजने के बाद अफसर एक्शन मोड में आ गए हैं। नगर निगम के अधिकारियों ने अवैध कब्जे हटवाने के लिए एक्शन प्लान तैयार कर लिया है। शनिवार को प्रवर्तन दल ने मैरी नाले पर हो रहे अवैध निर्माण को रुकवाया। टीम को देखकर निर्माण कार्य में लगे मजदूर भाग खड़े हुए।
विज्ञापन

दरअसल, दो दिन चली कार्यकारिणी की बैठक में नगर निगम की संपत्तियों पर अवैध कब्जों का मामला पार्षदों ने उठाया था। पार्षदों ने जमीनों की गाटा संख्या के साथ अफसरों से सवाल किए थे। इसके बाद नगर आयुक्त ने संपत्ति विभाग को अवैध कब्जों के खिलाफ तेजी से कार्रवाई करने के निर्देश दिए। शनिवार को निगम के प्रवर्तन दल ने वार्ड नंबर 13 के मैरी नाले पर अवैध निर्माण को रुकवाया। यहां नाले पर बाउंड्री बनाने का काम चल रहा था। टीम को देख काम कर रहे मजदूर भाग खड़े हुए। जांच में पता चला कि गांव के एक व्यक्ति द्वारा निर्माण कार्य कराया जा रहा था। टीम ने जमीन के अभिलेख प्रस्तुत करने के लिए कहा है। अभिलेख न मिलने पर एफआईआर कराई जाएगी। प्रवर्तन दल में कर्नल एनएन वाजपेयी, सूबेदार त्रिभुवन पस्तोर, अरविंद यादव, हवलदार विक्रम सिंह, सुमन, मनोज कुमार, तेज करन, सुदेश सिंह शामिल रहे। अपर नगर आयुक्त अरुण कुमार गुप्त ने बताया कि अवैध कब्जे करने वालों के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। साथ ही रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed