फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   nagar nigam budget meeting

आज फिर से शुरू होगी बजट पर चर्चा

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Mon, 25 May 2020 09:38 PM IST
विज्ञापन
nagar nigam budget meeting
नगर निगम में बजट को लेकर अटकी कार्यकारिणी की बैठक मंगलवार को फिर से शुरू  होगी इस दौरान बजट के साथ तमाम मुद्दों पर चर्चा की जाएगी। बैठक को लेकर  अधिकारियों को उपस्थित रहने के निर्देश दिए गए हैं। नगर निगम की कार्यकारिणी समिति की बैठक बीते बुधवार को शुरू हुई थी। दो दिन  चली बैठक में अधिकारी पार्षदों के सवालों के जवाब नहीं दे सके। साथ ही तमाम  जिम्मेदार अधिकारियों के गायब रहने के चलते पार्षदों ने विरोध दर्ज कराया  था। इसे लेकर नगर निगम ने कोरोना संक्रमण को वजह बताते हुए बैठक को टाल  दिया था। अब मंगलवार को दोपहर दो बजे से बैठक का आयोजन किया जाएगा। इसमें  पार्षद और अधिकारी मिलकर तमाम मुद्दों पर चर्चा करेंगे। साथ ही बजट को  स्वीकृति दी जा सकती है। बताया जाता है कि पार्षद अधिकारियों से सवालों के  जवाब मांगेेंगे। इसे लेकर सोमवार को अधिकारी पार्षदों की ओर से उठाए गए  सवालों के जवाब तैयार करने में लगे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed