फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   nagar kirtan in preamnagar

प्रेमनगर में निकला नगर कीर्तन

Thu, 10 Jan 2019 01:28 AM IST
jhansi Published by: देवेंद्र कुमार Updated Thu, 10 Jan 2019 01:28 AM IST
विज्ञापन
nagar kirtan in preamnagar
nagar kirtan nagra - फोटो : amarujala
श्री गुरु गोविंद सिंह जी के प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा नगरा और गुरुद्वारा रामगढ़िया बिरादरी द्वारा नगरा में गाजे - बाजे के साथ विशाल नगर कीर्तन निकाला गया। इसमें भारी संख्या में महिला व पुरुष श्रद्धालु शामिल हुए, जिन्होंने गुरु महिमा का गुणगान किया। वहीं, कानपुर की गतका पार्टी के युवा सदस्यों ने  जगह - जगह शानदार करतब दिखाए।
विज्ञापन

शाम को नगर कीर्तन जुगनू मैरिज हाल से शुरू हुआ, जो चार खंभा, कस्तूरबा मार्केट, आर्य समाज मंदिर, नगरा बाजार से होता हुआ गुरुद्वारा सिंह सभा में पहुंचा। नगर कीर्तन में सबसे आगे पांच घुड़सवार चल रहे थे। उनके पीछे श्री गुरु नानक खालसा इंटर कालेज के विद्यार्थी बैंड बजा रहे थे। वहीं, सेवादार झाडू से सड़क की सफाई कर पानी का छिड़काव कर रहे थे, जिनके बाद पंच प्यारे चल रहे थे। फूलों से सजी श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की सवारी का जगह - जगह श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया और माथा टेका तथा सुख समृद्धि की कामना की। नगर कीर्तन में भारी संख्या में महिलाएं भी शामिल हुईं, जिन्होंने गुरु वाणी का कीर्तन किया। इस अवसर पर प्रधान इंदरपाल सिंह खनूजा, ज्ञानी अमनदीप सिंह, इंदरजीत सिंह, जसपाल सिंह, हरप्रीत सिंह, इकबाल खनूजा, पवन दीप सिंह, गुरुविंदर कौर, मनदीप कौर, सतनाम कौर, हरबंश सिंह, राजेंद्र सिंह यादव, प्रिंस खनूजा, सहज खनूजा, प्रमोद अरोरा, प्रभदीप सिंह, अमरजीत सिंह खनूजा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed