{"_id":"5c6db06fbdec22738335fa93","slug":"naga-sadhu-barati-in-shiv-barat","type":"story","status":"publish","title_hn":"इस बार भोले के बराती होंगे नागा साधु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इस बार भोले के बराती होंगे नागा साधु
Thu, 21 Feb 2019 01:24 AM IST
देवेंद्र कुमार
jhansi
jhansi
Published by: देवेंद्र कुमार
Updated Thu, 21 Feb 2019 01:24 AM IST
विज्ञापन
madhiya mahadev mandir
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोविंद चौराहा के मढ़िया महाकालेश्वर महादेव मंदिर के लिए चार मार्च को शिव बरात निकाली जाएगी। इस बार बरात में नागा साधु भी शामिल होंगे। यह साधु विभिन्न अखाड़ों के होंगे। बरात को भव्य और विशाल स्वरूप देने के लिए विश्व हिंदू परिषद सहित अन्य हिंदूवादी संगठन तैयारियों में जुटे हुए हैं।
पिछले कई सालों से हिंदूवादी संगठनों द्वारा शिवरात्रि के पर्व पर शिव बरात निकालने की परंपरा बनी हुई है, जो बड़ा बाजार से शुरू होकर शहर में भ्रमण के बाद मढ़िया महादेव मंदिर में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच पहुंचती है। इस बार शिव बरात को भव्य रूप देने के लिए हिंदूवादी संगठनों ने साधुओं को आमंत्रित करने का निर्णय लिया है।
विश्व हिंदू परिषद के महामंत्री अंचल अड़जरिया ने बताया कि शिव बरात में विभिन्न अखाड़ों के नागा साधुओं को आमंत्रित किया जा रहा है। इनमें वह भी होंगे, जो कुंभ में शामिल हुए हैं। बरात का स्वरूप पिछले कुछ वर्षों में छोटा हुआ है। ऐसे में इस बार विशाल स्वरूप दिया जाएगा। बरात के लिए पीले चावल 28 फरवरी से बंटना शुरू हो जाएंगे। मंदिर पुजारी रामेश्वर प्रसाद उपाध्याय का कहना है कि शिव रात्रि से एक दिन पहले मंदिर में राम चरित मानस का अखंड पाठ होगा और रात्रि जागरण होगा।