{"_id":"628296d65178af31f20a7e03","slug":"muthbehed-jhansi-news-jhs220849621","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस संग मुठभेड़ में चार बदमाश घायल, पांव में लगी गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस संग मुठभेड़ में चार बदमाश घायल, पांव में लगी गोली
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। जनपद में मोंठ एवं पूंछ इलाके में रविवार देर रात अलग-अलग हुई मुठभेड़ में पुलिस की गोली से चार बदमाश घायल हो गए। घायल बदमाशों को पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस के मुताबिक बदमाश मोंठ में कुछ दिन पहले हुई लूटकांड के वांछित थे हालांकि पुलिस ने उनके पास से महज सात हजार रुपये की ही बरामदगी दिखाई है।
एसपी (आरए) नैपाल सिंह के मुताबिक मोंठ इलाके में रविवार रात पुलिस टीम बमरौली बाईपास के पास चेकिंग कर रही थी। उसी दौरान दो मोटर साइकिल पर सवार चार बदमाश उधर से गुजरे। पुलिस ने रोकने की कोशिश की तब इन लोगों ने तमंचे से पुलिस टीम पर फायर झोंक दिया। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दो बदमाश पांव में गोली लगने से घायल हो गए जबकि दो अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकले। पूछताछ में घायल बदमाशों ने अपना नाम सोनू (26) पुत्र संतोष निवासी ग्यारी एवं प्रद्युुम्न (25) पुत्र घनश्याम निवासी बड़ेरा (दतिया) बताया। इनमें मोंठ इलाके में व्यापारी संग लूट का आरोपी भी शामिल है।
इसी तरह रविवार रात पूंछ इलाके में हाइवे के पास अमरोख जाने वाले रास्ते पर चेकिंग के दौरान बाइक सवार बदमाश रास्ता छोड़कर भागने लगे। पुलिस के पीछा करने पर बदमाशों ने तमंचे से फायरिंग कर दी। इसमें अंकुश (26) पुत्र पप्पू निवासी करगुवां एवं अवधेश (24) पुत्र बृजेश निवासी गांधीनगर के पांव में गोली लगी। पुलिस का कहना है कि इन बदमाशों ने ही मोंठ में लूटकांड मेें शामिल होने की बात मानी है। प्रद्युम्न के खिलाफ उप्र समेत मप्र के विभिन्न थानों में 25 से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। इनके पास से अवैध तमंचे समेत सात हजार रुपये, मोबाइल फोन बरामद हुआ। चारों बदमाशों को पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया है।