फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Muslim burn Deepak in front lord ram to get piese massege

मुस्लिमों ने भगवान राम के चित्र के समक्ष दीप जलाकर दिया सद्भाव का संदेश

Fri, 07 Aug 2020 01:15 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 07 Aug 2020 01:15 AM IST
विज्ञापन
Muslim burn Deepak in front lord ram to get piese massege
झांसी। अयोध्या में राम जन्मभूमि पर मंदिर का भूमि पूजन होने के उपलक्ष्य में महानगर में बृहस्पतिवार को भी विविध आयोजन हुए। मुस्लिमों ने भी भगवान राम के चित्र के समक्ष दीप जलाकर सद्भाव का संदेश दिया।
विज्ञापन

भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष हाजी मो. जावेद की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में ऑल इंडिया जमीतुल कुरैश के जिला संयोजक मो. इस्लाम मुन्ना भैया ने अपने साथियों के साथ भगवान राम के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित किए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा के पूर्व महानगर अध्यक्ष प्रदीप सरावगी ने कहा कि मंदिर का भूमि पूजन का कार्यक्रम भारत के नव निर्माण की आधारशिला होगी। विशिष्ट अतिथि संजीव अग्रवाल लाला ने कहा कि झांसी हमेशा से ही सांप्रदायिक
विज्ञापन

सद्भाव की मिसाल रहा है। इस मौके पर मो. खालिद, अब्दुल, मो. अहमद, मो. उमर, मोहसिन खान, मो. इकराम, इरफान अली, अब्दुल फारुख, शेख नईम, कल्लन कुरैशी आदि मौजूद रहे। वहीं, हेल्पिंग हैंड सेवा समिति के तत्वाधान में सखी के हनुमान मंदिर में 51 पौधे लगाए गए और इनकी सुरक्षा के लिए ट्री गार्ड भी लगाए गए। इस अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत का सह कार्यवाह अनिल कुमार श्रीवास्तव, सत्येंद्र कुमार श्रीवास्तव, तरुण सक्सेना, राजेश दीक्षित आदि मौजूद रहे। इधर, उत्तर प्रदेश युवा उद्योग व्यापार मंडल के तरुण अशोक साहू, राहुल मिश्रा, अंकित राय, हरपत अग्निहोत्री ने दीप जलाए और भगवा ध्वज को फहराया। इसके अलावा अलग-अलग स्थानों पर अन्य आयोजन भी हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed