{"_id":"5edd2e218ebc3e90393c1be0","slug":"murder-jhansi-news-jhs168533768","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराब पिलाने के बहाने घर से ले जाकर युवक की कुल्हाड़ी मारकर हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शराब पिलाने के बहाने घर से ले जाकर युवक की कुल्हाड़ी मारकर हत्या
विज्ञापन
murder
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। शराब पीने के दौरान हुए विवाद के बाद शनिवार की रात दखनेश्वर गांव में घर से ले जाकर एक युवक की कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर दी गई। उसकाशव गांव के बाहर कुएं के पास पड़ा पाया गया। इस मामले में मजदूर की पत्नी ने गांव के एक व्यक्ति के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
दखनेश्वर गांव निवासी रतीराम (32) पुत्र राजेंद्र अहिरवार मजदूरी करता था। शनिवार की शाम को उसका गांव के एक व्यक्ति से शराब पीने के दौरान विवाद हो गया। शराब की दुकान पर मौजूद लोगों ने दोनों को समझाबुझाकर मामला शांत करा दिया। इसके बाद दोनों घर चले गए। रतीराम की पत्नी प्रेम कुमारी के अनुसार रात आठ बजे बैजनाथ कुशवाहा घर पर आया और पति को शराब पिलाने के लिए अपने साथ ले गया। देर रात तक पति के घर न लौटने पर खोजबीन की गई लेकिन कुछ नहीं पता चला।
सुबह गांववालों ने रतीराम का क्षतविक्षत शव बैजनाथ के खलिहान पर कुएं के पास पड़ा देखा। रतीराम अर्धनग्न अवस्था में पड़ा था। शरीर पर गहरे जख्म थे। आसपास भी खून पड़ा था। घटना की जानकारी मिलने पर थानाध्यक्ष अभिनेंद सिंह चौहान पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। प्रेमकुमारी की तहरीर पर पुलिस ने बैजनाथ के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। सीओ मनीष चंद्र सोनकर का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।