फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   murder accused found owner

ढाबा मालिक निकला नौकर का हत्यारा

Fri, 27 Sep 2019 01:15 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 27 Sep 2019 01:15 AM IST
विज्ञापन
murder accused found owner
ढाबा मालिक निकला नौकर का हत्यारा
विज्ञापन

चिरगांव/झांसी। थाना चिरगांव स्थित एक ढाबे पर कार्यरत कर्मचारी की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। घटना को ढाबा मालिक ने ही अंजाम दिया था। दो साल की बकाया मजदूरी मांगने पर हुए विवाद में सिर पर सरिया से प्रहार कर नौकर की हत्या कर दी थी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

जिला प्रतागपढ़ के थाना हथिगवां स्थित काशीपुरा गांव व हाल प्रेमनगर के राजगढ़ निवासी राजकुमार पाल उर्फ राजू (60) की थाना चिरगांव स्थित एक ढाबे पर सरिये से हमला कर हत्या कर दी थी। ढाबा मालिक की तहरीर पर पुलिस ने तीन अज्ञात लोगों पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। एसएसपी डॉ. ओपी सिंह ने घटना के खुलासे के लिए चिरगांव प्रभारी निरीक्षक सुनील तिवारी को निर्देश दिए थे। पड़ताल के दौरान पुलिस ने मोड़कला गांव निवासी ढाबा मालिक करन सिंह यादव को पकड़ लिया। जिससे की गई पूछताछ में पता चला कि करीब दो साल पहले राजकुमार ढाबे पर काम करने आया था। इसके बाद से ढाबा मालिक करन सिंह ने उसकी मजदूरी नहीं दी। जिसको लेकर आए दिन दोनों के बीच विवाद होता था। 22 व 23 सितंबर की रात दोनों ढाबे पर थे। जहां दोेनों ने बैठकर शराब पी और मजदूरी मांगने को लेकर विवाद होने लगा। इसी बीच आवेश में आकर करन ने राजकुमार के सिर पर सरिया से हमला कर दिया, इससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना के बाद घबराए करन ने मामले को दूसरा रूप देने के लिए फोन कर पुलिस को बुलाया और कार सवार तीन लोगों के हत्या करने की बात बताई। उसके द्वारा बताई गई कहानी पुलिस के गले नहीं उतर रही थी। अपर पुलिस अधीक्षक राहुल मिठास ने भी घटनास्थल की जानकारी ली थी। इसके बाद पुलिस ने ढाबा मालिक को हिरासत मेें लेकर पूछताछ शुरू की थी। पर्याप्त सुबूत मिलने के बाद बृहस्पतिवार को पुलिस ने आरोपी को गांव से ही पकड़ लिया। थाने लाकर पुन: पूछताछ के बाद आरोपी ने जुर्म स्वीकार कर लिया। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर ढाबा के पास खड़े ट्रैक्टर - ट्राली के नीचे से सरिया भी बरामद कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। टीम में प्रभारी निरीक्षक सुनील तिवारी, एसएसआई मनीष सिंह, उपनिरीक्षक उदयवीर सिंह, सतीश बाबू व अशोक कुमार शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed