फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   murcury doun

अधिकतम पारा एक डिग्री बढ़ा, ठंड जस की तस

Mon, 08 Jan 2018 01:26 AM IST
Updated Mon, 08 Jan 2018 01:26 AM IST
विज्ञापन
murcury doun
winter constent - फोटो : demo
झांसी में रविवार को अधिकतम तापमान एक डिग्री सेल्सियस बढ़कर 23 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया, जबकि न्यूनतम सात डिग्री पर ही बना है। पिछले चार-पांच दिनों की तरह ही ठंड की स्थिति जस की तस बनी हुई है। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि ऐसी ही सर्दी जारी रहेगी।
विज्ञापन

पश्चिमी हवाएं चलने की वजह से पहाड़ी क्षेत्रों की बर्फबारी का असर मैदानी क्षेत्रों में पड़ रहा है। दिन में धूप की वजह से शनिवार की तुलना में रविवार का तापमान एक डिग्री सेल्सियस बढ़ गया लेकिन रात सात डिग्री ही रहा। मौसम विभाग ने ठंड में कमी आने की कोई संभावना नहीं जताई है। हवाओं की गति बढ़ने से सर्दी में इजाफा हो सकता है। आगे के दिनों में कोहरा भी छाया रहा सकता है।
विज्ञापन


30 फीसदी त्वचा रोगी बढ़े
पारा गिरते ही मेडिकल कॉलेज की ओपीडी में त्वचा रोगियों में तीस फीसदी तक की बढ़ोतरी हो गई है। त्वचा रोग विशेषज्ञ डॉ. नीरज श्रीवास्तव ने बताया कि सर्दी और ठंडे पानी में काम करने वाले चिलब्लेंस का शिकार हो रहे हैं। इस बीमारी से हाथ, पैर की उंगलियों में लालपन आने लगता है। कुछ दिनों बाद रक्त धमनियां सिकुड़ने लगती हैं तो खुजली और दर्द होने लगता है। उन्होंने बताया कि सोरेसिस बीमारी के भी 15-20 मरीज प्रतिदिन ओपीडी में आ रहे हैं। सिस्टमिक स्कोलिसिस के मरीज भी आ रहे हैं। इसका शिकार लोगों की उंगलियां नीली पड़ने लगती हैं और घाव भी हो जाते हैं। वृद्धजन त्वचा रोग का ज्यादा शिकार हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे करें बचाव
- हाथ-पैरों में वैसलीन या गरी का तेल लगाएं
- ज्यादा देर तक पानी में काम न करें
- बर्तन, कपड़े धोने में गुनगुने पानी का इस्तेमाल करें
- स्नान के बाद शरीर को अच्छी तरह पोंछे
- दस्ताने, मोजे जरूर पहनें
- त्वचा रोगी का तौलिया, कपड़े, बिस्तर अलग रखें
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed