फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Municipal elections will come from Damoha EVM

नगर निगम चुनाव को दमोह से आएंगी ईवीएम

Tue, 25 Apr 2017 12:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 25 Apr 2017 12:24 AM IST
विज्ञापन
Municipal elections will come from Damoha EVM
evm - फोटो : demo
नगर निगम चुनाव में मध्य प्रदेश से आने वाली ईवीएम का फैसला हो गया है। यह ईवीएम दमोह जिला से आएंगी।
विज्ञापन

निर्वाचन आयोग मई - जून माह मेें नगर निकाय चुनाव की तैयारी में जुटा हुआ है। आयोग ने नगर निगम में ईवीएम, नगर पालिका और नगर पंचायत के चुनाव में बैलेट पेपर से चुनाव कराने का निर्णय लिया है। यह ईवीएम दमोह मप्र से आएंगी। इसमें जो ईवीएम मशीनें उपयोग होंगी, वह एम-1 मॉडल की हैं। इनका प्रयोग 2014 के लोकसभा चुनाव के बाद बंद कर दिया गया है। लेकिन, इनका प्रयोग नगर निगम के चुनाव में किया जाएगा। नगर निगम में 60 वार्ड हैं। कुल मतदान केंद्र 112 बनाए जाएंगे तथा कुल मतदान स्थल 359 बनाए जाएंगे। दस प्रतिशत मशीनें रिजर्व में रहेंगी। मशीन में किसी तरह की गड़बड़ी न हो व मतदान के दौरान मशीन दगा न दे जाए, इसलिए 1,500 बैलेट यूनिट व एक हजार कंट्रोल यूनिट मांगी गई हैं। निर्वाचन कार्यालय दमोह की संस्तुति मिल गई है। जल्द ही यी ईवीएम आ जाएंगी। नगर निगम में 3,73,262 मतदाता हैं।
आपत्ति दर्ज कराई
परिसीमन के बाद नगर निगम के वार्डों की सीमाएं तय कर दी गई हैं। अब आपत्तियां ली जा रही हैं। वार्ड नंबर 26 कोछाभावंर के पार्षद उदयभान ने आपत्ति दर्ज कराते हुए बताया कि अभी तक उनके वार्ड में कोछाभांवर और इंजीनियरिंग कालेज का क्षेत्र था, लेकिन नए परिसीमन में कोछाभांवर, इंजीनियरिंग कालेज के अलावा ग्रासलैंड, सहारा कालोनी, चर्च फार्म, पाल कालोनी, टौरिया पुरा, कुरयाना और पेरामेडिकल क्षेत्र जोड़ दिए गए हैं। यह क्षेत्र उनके वार्ड से बहुत अधिक दूरी पर हैं, जिससे उन्हें पूरा वार्ड कवर करने में परेशानी होगी। उनके वार्ड का परिसीमन बदला जाए।
विज्ञापन


रैपिड सर्वे की फीडिंग हो रही
नगर निगम क्षेत्र में पिछड़े वर्ग की गणना कराने का काम पूरा हो गया है। अब इसकी फीडिंग की जा रही है। शहर में नौ सौ प्रगणक सर्वे में लगाए गए थे। इनमें से सात सौ प्रगणकों की फीडिंग का कार्य हो गया है, शेष दो सौ प्रगणकों द्वारा की गई गणना का फीडिंग कार्य होना बाकी है। अपर नगर आयुक्त रोहन सिंह ने बताया कि फीडिंग करने में एक दिन और लगेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


वीडियो कांफ्रेंसिंग आज
निकाय चुनाव की तैयारियां कितनी हो गई हैं और कब तक चुनाव कराया जा सकता है। इसको लेकर 25 अप्रैल को वीडियो कांफ्रेंसिंग होगी।

बसपा के मंडल कोआर्डिनेटर बने
झांसी। बहुजन समाज पार्टी अबकी बार नगर निकाय चुनाव में पार्टी के चुनाव चिह्न पर प्रत्याशियों को चुनाव मैदान में उतारेगी। इसकी तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। सोमवार को हुई पार्टी की बैठक में चुनाव की तैयारियों को लेकर जोन कोआर्डिनेटर पूर्व एमएलसी नौशाद अली व हेमंत प्रताप सिंह ने पूर्व मुख्यमंत्री मायावती के निर्देश पर मंडल कोआर्डिनेटर नियुक्त करने की घोषणा की। छह लोगों को मंडल कोआर्डिनेटर की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसमें लालाराम अहिरवार, भूपेंद्र आर्य, विजय कुशवाहा और रामकुमार श्रीवास को झांसी, डा बृजेश जाटव को जालौन और मोहनलाल रायकवार को ललितपुर का कोआर्डिनेटर बनाया गया है।


जो सक्रिय, उसी को मिलेगा सपा का टिकट
झांसी। समाजवादी पार्टी की बैठक में जिलाध्यक्ष छत्रपाल सिंह यादव ने बताया कि नगर निकाय चुनाव में टिकट उसे ही मिलेगा, जो सक्रिय सदस्य है। जिलाध्यक्ष ने कहा कि जो भी व्यक्ति नगर पालिका परिषद, नगर पंचायत में अध्यक्ष एवं सभासद पद टिकट के लिए आवेदन करना चाहता है, वह हर हालत में 30 अप्रैल तक आवेदन करे। ताकि, जिले में गठित चुनाव समिति प्रत्याशियों के चयन पर अपनी मुहर लगा सके। नगर निगम के महापौर और सभासदों के पद के लिए आवेदन महानगर अध्यक्ष के पास जमा होंगे। उन्होंने बताया कि पार्टी के सदस्यता अभियान के अंतर्गत प्रतिदिन दो हजार सदस्य बनाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed