{"_id":"cc56f7974fb67b9e198968329c645270","slug":"mumbai-pune-and-goa-missing-the-trains-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुंबई, पुणे व गोवा जाने को नहीं मिल रहीं ट्रेनें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुंबई, पुणे व गोवा जाने को नहीं मिल रहीं ट्रेनें
झांसी / ब्यूरो
Updated Sat, 08 Aug 2015 11:07 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पश्चिम रेल के हरदा खंडवा खंड में खिरकिया और भिरंगी स्टेशन के मध्य हुए रेल हादसों ने झांसी का मुंबई समेत कई प्रमुख स्टेशनों का लिंक तोड़ दिया है। इन दिनों सबसे अधिक यात्री कुंभ में शामिल होने नासिक जा रहे हैं। ट्रेनों के निरस्त होने के कारण यात्रियों को मायूस होना पड़ रहा है।
इन दिनों नासिक, मुंबई, मनमाड, पुणे व गोवा की ओर जाने के लिए एक भी ट्रेन उपलब्ध न होने के कारण यात्रियों का स्टेशन पर जमघट लगा हुआ है। इनमें सबसे ज्यादा संख्या नासिक में चल रहे कुंभ मेले में शामिल होने जा रहे यात्रियों की है। मगर नासिक व मनमाड जाने के लिए यात्रियों के पास सीधी ट्रेन होने का कोई विकल्प नहीं है। उक्त स्टेशनों से झांसी का सीधा संपर्क टूटने के कारण प्रतिदिन औसतन डेढ़ सौ यात्री अपने कंफर्म आरक्षण करा रहे हैं। रविवार व सोमवार को यात्रियों को झांसी से मुंबई के लिए गाड़ी संख्या 11103 डाउन झांसी बांद्रा एक्सप्रेस उपलब्ध रहेगी। यह ट्रेन झांसी से शाम 4.50 बजे चलकर ग्वालियर, शिवपुरी, कोटा, सूरत मार्ग से होती हुई मुंबई पहुंचती है। इस ट्रेन में यात्रा के लिए लोग बड़ी संख्या में वेटिंग का टिकट ले रहे हैं। ताकि किसी तरह मंजिल तक पहुंच जाएं। वहीं, शनिवार को गाड़ी संख्या 11058 अप पठान कोट एक्सप्रेस, 11057 डाउन पठान कोट एक्सप्रेस, 12103 पूणे लखनऊ एक्सप्रेस, 12137 डाउन पंजाब मेल, 12161 लोकमान्य तिलक आगरा कैंट एक्सप्रेस, 12162 हरिद्वार लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस, 12486 अप श्रीगंगा नगर नांदेड एक्सप्रेस, 12541 अप गोरखपुर लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस, 12542 डाउन लोकमान्य तिलक गोरखपुर एक्सप्रेस, 12618 अप मंगला एक्सप्रेस, 12630 अप निजामुद्दीन यशवंतपुर एक्सप्रेस, 14314 अप बरेली दादर एक्सप्रेस व 12781 डाउन मैसूर निजामुद्दीन एक्सप्रेस को निरस्त किया गया है, जिससे यात्री खासे परेशान रहे।
आज नहीं चलेंगी यह ट्रेनें
रविवार को झांसी आने वाली 11058 अप पठानकोट एक्सप्रेस, 11057 डाउन पठानकोट एक्सप्रेस, 11077 डाउन झेलम एक्सप्रेस, 11078 अप झेलम एक्सप्रेस, 12107 डाउन लोकमान्य तिलक लखनऊ जंक्शन एक्सप्रेस, 12137 डाउन पंजाब मेल, 12138 अप पंजाब मेल, 12141 डाउन लोकमान्य तिलक राजेंद्र नगर एक्सप्रेस, 12486 अप श्रीगंगा नगर नांदेड एक्सप्रेस, 12541 अप गोरखपुर लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस, 12542 डाउन लोकमान्य तिलक गोरखपुर एक्सप्रेस, 22685 डाउन यशवंतपुर चंडीगढ़ एक्सप्रेस, 22686 अप चंडीगढ़ उना हिमांचल एक्सप्रेस, 22455 शिरडी कालका एक्सप्रेस ट्रेनें रद रहेंगी।