फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   mulyankan ne pakdi tezi

चौथे दिन मूल्यांकन ने पकड़ी गति, बीस हजार कॉपियां जांची

Tue, 26 Apr 2022 11:46 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 26 Apr 2022 11:46 PM IST
विज्ञापन
mulyankan ne pakdi tezi
झांसी। मूल्यांकन कार्य ने चौथे दिन गति पकड़ी है। जिले के तीन मूल्यांकन केंद्रों पर चौथे दिन बीस हजार से ज्यादा कॉपियां जांची गई हैं। वहीं दूसरी ओर परीक्षकों की उपस्थिति भी पिछले दिनों के मुकाबले आज ज्यादा रही।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षाओं की उत्तर पुस्तिकाआें के चल रहे मूल्यांकन का मंगलवार को चौथे दिन था। मूल्यांकन के चौथे दिन परीक्षकों की उपस्थिति भी बढ़ी है। राजकीय इंटर कॉलेज में 2261, नेशनल हाफिज सिद्दीकी में 3215 और बिपिन बिहारी इंटर कॉलेज में 14684 में कॉपियां जांची गई। वहीं बिपिन बिहारी इंटर कॉलेज में परीक्षकों की उपस्थिति भी बढ़ी है। डीआईओएस ने बताया कि प्रयोगात्मक परीक्षाएं खत्म होते ही स्थिति सामान्य होगी
विज्ञापन

बिना कारण मूल्यांकन से अनुपस्थित शिक्षकों पर होगी कार्रवाई
झांसी। प्रयागराज बोर्ड के 20 अप्रैल से इंटरमीडिएट की प्रयोगात्मक परीक्षाएं शुरू हुई थीं। वहीं 23 अप्रैल से हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन प्रारंभ हो गया था। जिसके कारण शिक्षक के लिए असमंजस की स्थिति उत्पन्न हो गई थी। दरअसल, जिन शिक्षकों की प्रयोगात्मक परीक्षा के परीक्षक के रूप में ड्यूटी भी लगी है, उनमें से ही अधिकांश शिक्षकों की मूल्यांकन में भी ड्यूटी लगाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरी ओर इस स्थिति का फायदा उठाकर कई परीक्षक मूल्यांकन ड्यूटी से बिना कारण ही गायब हैं। डीआईओएस कोमल यादव ने कहा कि ऐसे शिक्षकों का चिन्हीकरण किया जा रहा है। इनको नोटिस दिया जाएगा, साथ ही इन पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed