{"_id":"5e0cf6198ebc3e880306131e","slug":"multiplex-mall-work-begin-in-railway-land-jhansi-news-jhs1564419116","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे की जमीन पर मल्टीप्लेक्स कांपलेक्स बनने का काम शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेलवे की जमीन पर मल्टीप्लेक्स कांपलेक्स बनने का काम शुरू
विज्ञापन
ऐसा बनेगा मल्टीप्लेक्स कांपलेक्स
- फोटो : REPORTERS
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। बड़े महानगरों की तरह शहर के बीच इलाइट- सीपरी बाजार मार्ग पर रेलवे की जमीन पर मल्टीप्लेक्स कांपलेक्स का निर्माण शुरू हो गया है। कंपनी को अभी तय 7295 वर्ग मीटर में 6669 वर्ग मीटर जमीन सौंप दी गई है। बाकी जमीन सौंपने के लिए विभागीय कार्यवाही चल रही है। कंपनी 40 करोड़ का निवेश कर छह मंजिला कांपलेक्स बनाएगी, जिसमें छह सिनेमाघर, फूड कोर्ट, शापिंग मॉल, शोरूम व बिग बाजार की तरह एंकर स्टोर होंगे। कंपनी ने दो साल में काम पूरा करने का लक्ष्य तैयार किया है।
रेलवे भूमि विकास प्राधिकरण (आरएलडीए) ने इलाइट सीपरी बाजार मार्ग पर चंद्रशेखर तिराहा के पास (एसी रेलवे के बंगले से सटी) की अपनी जमीन का अनुबंध मल्टीप्लेक्स कांपलेक्स बनाने के लिए घनाराम मल्टीप्लेक्स प्राइवेट लिमिटेड कंपनी को 7295 वर्ग मीटर जमीन 45 साल के लिए लीज पर दी गई है। कंपनी के विजय सरावगी व विशन सिंह यादव साझीदार हैं। बदले में कंपनी ने जीएसटी समेत 36 करोड़ रुपये जमा किए हैं। कंपनी ने 7295 वर्ग मीटर में 6669 वर्ग मीटर जमीन मिलने के बाद भूमि पूजन कर निर्माण कार्य शुरू कर दिया है। जेसीबी मशीन से गड्ढे खोदे जाने लगे हैं। साथ ही एसपी रेलवे बंगले की तरफ दस फीट ऊंची दीवार बना दी गई है।
मल्टीप्लेक्स कांपलेक्स छह मंजिला होगा। भूतल में दो तल (बेसमेंट) बनेंगे, जिसमें पार्किंग की व्यवस्था होगी। रेलवे ने डिजाइन को स्वीकृति प्रदान कर दी है। कांपलेक्स में फूड कोेर्ट (खान पान के रेस्टोरेंट), छह सिनेमाघर, बिग बाजार की तरह खाद्य वस्तुओं और रेडीमेड कपड़ों के शोरूम, बच्चों के मनोरंजन के साधन उपलब्ध होंगे।
विज्ञापन
रेलवे भूमि विकास प्राधिकरण ने कंपनी को जमीन सौंप दी है। कंपनी ने धरातल पर काम शुरू कर दिया है।
मनोज कुमार सिंह, जनसंपर्क अधिकारी।
स्टेशन के सामने चल रहा है निर्माण
रेलवे स्टेशन के सामने जूनियर रेलवे इंस्टीट्यूट गेट के बगले से दस हजार वर्ग फीट में मल्टी फंक्शनल कांपलेक्स का निर्माण चल रहा है। साल 2011 में रेल विकास निगम लिमिटेड ने ठेका झांसी की एक कंपनी को दिया था। ठेका लेने वाली कंपनी को स्वयं छह मंजिला कांपलेक्स का निर्माण कर उसकी देखरेख करना है। बदले में रेलवे को हर साल तय राजस्व देना है। सात करोड़ रुपये में यह जमीन लीज पर दी गई है।
प्रेमनगर क्षेत्र में भी चल रहा सर्वे
प्रेमनगर क्षेत्र स्थित वैगन मरम्मत कारखाने और पुलिया नंबर नौ के पास भी रेलवे की कीमती जमीन पड़ी है, जिसका अभी कोई उपयोग नहीं हो रहा है। रेलवे इस जमीन को भी वाणिज्यिक उपयोग में देने की तैयारी कर रहा है। इसके लिए सर्वे कार्य चल रहा है।