फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   'mujhko mita ke chain to tum bhi na paoge'

मुझको मिटा के चैन तो तुम भी न पाओगे...

Mon, 02 Nov 2015 01:04 AM IST
ब्यूरो
ब्यूरो Updated Mon, 02 Nov 2015 01:04 AM IST
विज्ञापन
'mujhko mita ke chain to tum bhi na paoge'
झांसी। प्रबल संभावनाओं के बीच प्रदेश मंत्रिमंडल में शामिल नहीं किए जाने के बाद अब गरौठा से सपा के विधायक दीपनारायण सिंह यादव उर्फ दीपक का मेसेज सोशल मीडिया में चर्चाओं में हैं। इस मेसेज में विधायक ने गहरा तंज कसा है, जिससे सपा की अंदरूनी गुटबाजी भी जगजाहिर हो रही है। एक बड़े नेता का नाम नहीं लिखे बिना किए गए तंज से यह अनुमान लगाया जा रहा है कि दीपक को आगे बढ़ने से रोकने के लिए यह नेताजी ही रोड़ा अटका रहे हैं।
विज्ञापन


प्रदेश मंत्रिमंडल में फेरबदल की प्रक्रिया शुरू होने के साथ ही गरौठा विधायक दीपक के मंत्रिमंडल में शामिल होने की चर्चाओं ने जोर पकड़ लिया था। यहां तक कि उनके समर्थकों के साथ ही इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में उनके मंत्रालय तक तय करके जोरदार चर्चा की जा रही थी, लेकिन मंत्रिमंडल के विस्तार होने पर ऐसा न होने पर बुंदेलखंड में इस कद्दावर नेता के समर्थकों में भारी मायूसी छा गई।
विज्ञापन


उनका आक्रोश भी कई स्थानों पर सामने आ रहा है।   इसी दौरान विधायक दीपक के अपने मोबाइल नंबर 7408064317 से सोशल मीडिया पर एक मेसेज जारी किया गया, जिसमें उन्होंने शायराना अंदाजा में तंज कसा है। मेसेज में लिखा है ‘मुझको मिटा के चैन तो तुम भी न पाओगे, गर मैं नहीं रहा तो सितम किस पर ढाओगे, आगाह कर रहा हूं अंजाम से तुम्हें, छेड़ा करेंगे लोग मेरे नाम से तुम्हें, दुनिया हंसी उड़ाएगी और तुम मुंह छुपाओगे’।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मेसेज के वायरल होने के बाद चर्चाओं ने जोर पकड़ लिया है। लोग इस मेसेज को अपने-अपने हिसाब से जोड़कर देख रहे हैं। ज्यादातर लोग इसे समाजवादी पार्टी की खेमेबाजी से जोड़ रहे हैं। सपा के सूत्रों की माने तो मेसेज में तंज सपा के ही एक बड़े नेता पर कसा गया है, जिसके बारे में माना जाता है कि वह दीपक को आगे बढ़ने से रोकने के लिए रोड़ा अटका रहे हैं।


यह मेसेज मैंने पोस्ट नहीं किया है, बल्कि मेरे पीआरओ यादवेंद्र ने डाला है। यह मोबाइल भी उसी के पास रहता है। मैं मेेसेज से इत्तेफाक नहीं रखता। आप जानते हैं, यह सब सियासत की बातें हैं। -दीपनारायण सिंह यादव (दीपक), सपा विधायक, गरौठा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed