फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   mothers day celebration

किसी ने पखारे मां के पैर, तो किसी ने केक  काटकर मनाया मातृ दिवस

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sun, 10 May 2020 09:15 PM IST
विज्ञापन
mothers day celebration
रसबहार कालोनी में माँ को शुभकामनाएं देतीं बेटियां। - फोटो : AMAR UJALA
मदर्स डे के मौके पर घरों में रविवार को बच्चों में उत्साह नजर आया। इस  दौरान किसी ने मां के चरण पखारे, तो किसी ने केक काटकर मां का गुणगान किया।  इसके साथ ही लॉकडाउन के दौरान तमाम बच्चों ने अपनी मां की घर के कामों में  मदद कर मदर्स डे मनाया। मदर्स डे को लेकर महानगर के तमाम घरों में बच्चों ने तैयारियां की हुई थीं।  किसी ने सुबह मां के लिए चाय बनाई, तो किसी ने खाना बनाने में मां की मदद  की। इस दौरान केक काटकर मां को शुभकामनाएं दी गईं। वहीं चरण छूकर बच्चों ने  मां का आशीष प्राप्त किया। रसबहार कॉलोनी निवासी टिया राजपूत ने मां रोहिणी  राजपूत और मान्या राजपूत ने मां सीमा राजपूत के साथ केक  काटकर मदर्स डे  मनाया। साथ ही मां की बात मानने का वादा किया। वहीं क्षत्रिय कलचुरी कलवार महासंघ के अध्यक्ष अजीत राय ने हजरयाना में  वृद्ध माताओं के चरणों को गंगाजल, दूध, दही, शहद आदि से धोया और उन्हें फूल  मालाएं, शॉल पहनाकर श्रीफल प्रदान कर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि मां  का सम्मान प्रत्येक व्यक्ति को करना चाहिए। ईश्वर की बनाई दुनिया में सबसे  खूबसूरत रचना मां है। भगवान से बढ़कर पहला स्थान मां का होता है। इस मौके  पर अंकित राय, सुमित्रा राय व आनंद राय आदि मौजूद रहे। इसके साथ ही मेरा भारत सेवा मिशन के महासचिव ऋतिक सोनी ने मां की प्रेरणा  पर 300 मास्क खुद सिले। जिन्हें गरीबों को वितरित किया जाएगा। इस मौके पर  ऋतिक सोनी ने कहा कि मां की प्रेरणा से सिलाई मशीन पर मास्क सिले। जिन्हें  लक्ष्मी व्यायाम मंदिर इंटर कॉलेज के गरीब बच्चों को वितरित किया जाएगा। बुंदेलखंड युवा समृद्घि संस्थान के अध्यक्ष रवीश त्रिपाठी और राजीव  त्रिपाठी ने मां पुष्पारानी के चरण धोकर वंदन किया। इस मौके पर उन्होंने  कहा कि जहां मां का सम्मान नहीं होता, वो घर नरक के समान होता है। बुंदेलखंड सर्व ब्राह्मण सभा के केंद्रीय अध्यक्ष अरविंद उपाध्याय ने भारत  मां और अपनी मां को नमन किया। जन चेतना युवा समिति के अध्यक्ष मुकेश सिंघल  ने मां का सम्मान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed