{"_id":"6105a20e8ebc3eb9f67c776d","slug":"mother-s-milk-will-save-children-from-the-third-wave-of-corona-jhansi-news-jhs200871966","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना की तीसरी लहर से बचाएगा मां का दूध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना की तीसरी लहर से बचाएगा मां का दूध
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। एक से सात अगस्त तक विश्व स्तनपान सप्ताह मनाया जाएगा। एसीएमओ डॉ. एनके जैन ने बताया कोविड की संभावित तीसरी लहर का सबसे ज्यादा असर बच्चों पर पड़ने की बात कही जा रही है। ऐसे में मां का दूध बच्चों की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाता है। सप्ताह के दौरान लोगों को इसकी जानकारी दी जाएगी।
एसीएमओ ने कहा कि जो माताएं बच्चे को सही समय और सही तरीके से भरपूर स्तनपान कराती हैं, उन्हें बच्चे को लेकर बहुत चिंता करने की जरूरत नहीं है। मां के दूध की अहमियत सब जानते हैं, यह बच्चे को रोगों से लड़ने की ताकत प्रदान देने के साथ ही उसे आयुष्मान भी बनाता है। कोरोना ही नहीं बल्कि कई अन्य संक्रामक बीमारियों से मां का दूध बच्चे को पूरी तरह से महफूज बनाता है। इसलिए स्तनपान के फायदे को जानना हर महिला के लिए बहुत ही जरूरी है। इसके प्रति जागरूकता के लिए हर साल एक से सात अगस्त तक विश्व स्तनपान सप्ताह मनाया जाता है।
यह भी जानना जरूरी
यदि केवल स्तनपान कर रहा शिशु 24 घंटे में छह से आठ बार पेशाब करता है, स्तनपान के बाद कम से कम दो घंटे की नींद ले रहा है और उसका वजन हर माह करीब 500 ग्राम बढ़ रहा है तो इसका मतलब है कि शिशु को मां का पूरा दूध मिल रहा है।