{"_id":"5eceab79c73760024d24d931","slug":"mother-and-son-died-due-to-current-in-jhansi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"प्यासे बेटे को पानी पिलानी जा रही थी महिला, करंट लगने से मां-बेटे की हुई दर्दनाक मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्यासे बेटे को पानी पिलानी जा रही थी महिला, करंट लगने से मां-बेटे की हुई दर्दनाक मौत
Wed, 27 May 2020 11:33 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
Published by: शाहरुख खान
Updated Wed, 27 May 2020 11:33 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी के थाना सीपरी बाजार के अंबाबाय में बुधवार दोपहर घर में करंट लगने से मां-बेटे की दर्दनाक मौत हो गई। प्यास लगने पर बेटे को पानी पिलाने ले जाते समय लोहे के गेट से चिपककर दोनों हादसे का शिकार हो गए।
यह देखकर परिजन दोनों को मेडिकल कॉलेज ले गए। जहां उपचार के दौरान चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। इस घटना से घर में कोहराम मच गया। घटना के बाद गांव में मातम छा गया। रात में ही पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए।
थाना सीपरी बाजार के अंबाबाय निवासी जरदान सिंह अहिरवार गांव करते हैं। बुधवार दोपहर वह गांव में काम पर गए थे। उनकी पत्नी पूजा अहिरवार (28) अपने बच्चों के साथ सो रही थी।
विज्ञापन
दोपहर में उसके चार वर्षीय बच्चे को प्यास लगी। इस पर वह उठकर बेटे को गोदी में लेकर पानी पिलाने किचिन की तरफ पहुंची। जहां अचानक लोहे का गेट छूते ही अचानक दोनों को करंट लग गया। कुछ ही देर में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।

यह देखकर बच्चों ने शोर मचा दिया। आवाज सुनकर आसपास के लोग भी आ गए। खबर पाकर जरदान घर पहुंचे। ग्रामीणों के सहयोग से दोनों को मेडिकल कॉलेज लाया गया, जहां चिकित्सको ने मृत घोषित कर दिया।
खबर मिलते ही घर में कोहराम मच गया। सूचना पाकर मेडिकल कॉलेज पहुंची सीपरी बाजार पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा।
सीपरी बाजार प्रभारी निरीक्षक संजय गुप्ता ने बताया कि जरदान सिंह के घर के अंदर लोहे के गेट पर बिजली के कई तार लगे थे, इससे लोहे के गेट में अचानक करंट आने के कारण दोनों की जान चली गई।