{"_id":"61eda89048c73b1cae580b5e","slug":"more-than-four-thousand-test-takers-left-up-tet-jhansi-news-jhs2136846116","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार हजार से अधिक परीक्षार्थियों ने छोड़ी यूपी टीईटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार हजार से अधिक परीक्षार्थियों ने छोड़ी यूपी टीईटी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। महानगर के 71 केंद्रों पर रविवार को यूपी टीईटी में चार हजार परीक्षार्थी गैर हाजिर रहे। पहली पाली में पंजीकृत 19479 में से 2526 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। वहीं दूसरी पाली में 12511 में से 1724 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा को लेकर 44 केंद्र व्यवस्थापक, 44 स्टेटिक मजिस्ट्रेट तथा 44 विभागीय परीक्षकों को लगाया गया था। साथ ही 15 सेक्टर और सचल दल भी तैनात किये गए थे। वहीं 28 नवंबर को पेपर लीक होने के चलते केंद्रों पर कड़ी निगरानी की गई। किसी भी केंद्र पर हंगामा नहीं हुआ। कोई नकल करते हुए भी नहीं पकड़ा गया।
यूपी टीईटी 28 नवंबर को पेपर लीक होने के चलते निरस्त की गई थी। इस दौरान बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों को निराश होकर लौटना पड़ा था। रविवार को हुई परीक्षा को लेकर प्रशासन ने कड़े इंतजाम किए थे। जिसमें पहली पाली में 44 केेंद्रों पर 16953 और दूसरी पाली में 27 केंद्रों पर 10787 परीक्षार्थियों ने परीक्षा में भाग लिया। केंद्रों पर परीक्षार्थियों को कड़ी चेकिंग के बाद प्रवेश दिया गया। वहीं केंद्रों पर पुलिस और शिक्षा विभाग के अफसर तैनात रहे। परीक्षा के दौरान कोविड गाइड लाइन का पालन कराया गया। जिलाधिकारी रविंद्र कुमार एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शिवहरी मीना ने परीक्षा केंद्रों का भ्रमण किया।
पुराना प्रवेश पत्र लेकर पहुंच गए छात्र
परीक्षा में कई परीक्षार्थी 28 नवंबर को हुई परीक्षा का प्रवेश पत्र लेकर पहुंच गए। पहले केंद्रों पर तैनात अधिकारियों ने बाहर कर दिया। इसकी सूचना शिक्षा विभाग के अधिकारियों को दी गई, तो उन्होंने परीक्षार्थियों का सत्यापन कराने के बाद परीक्षा में बैठने की अनुमति दी। परीक्षार्थियों का कहना था कि प्रवेश पत्र डाउनलोड करने के लिए वेबसाइट पर दो लिंक दिए गए थे, जिससे नए वाले लिंक को वे समझ नहीं पाए और पुराने लिंक से ही प्रवेश पत्र निकाल लिया।
विज्ञापन
-----------------
रोडवेज बसें न मिलने से परीक्षार्थी परेशान रहे
परीक्षा में शामिल होने के लिए विद्यार्थियों को रोडवेज बसों में नि:शुल्क यात्रा की सुविधा दी गई थी। रोडवेज बसों में बड़ी संख्या में परीक्षार्थियों ने मुुफ्त सफर किया। वहीं जिले के कुछ क्षेत्रों में रोडवेज बसें न मिलने से परीक्षार्थियों को किराया खर्च कर परीक्षा केंद्र तक पहुंचना पड़ा। वहीं महानगर में चल रहीं इलेक्ट्रिक बसों में बड़ी संख्या में परीक्षार्थियों ने मुफ्त सफर किया। वहीं रोडवेज ने 50 बसें अलग- अलग रूटों पर चलाईं। परीक्षार्थियों की भीड़ उमड़ने से बसें खचाखच भरी रहीं।
--------------
गणित ने बढ़ाई उलझन, संस्कृत रही आसान
टीईटी में 150 प्रश्नों को परीक्षार्थियों ने हल किया। पहली पाली में गणित और अंग्रेजी के प्रश्नों ने परीक्षार्थियों को उलझन में डाला। वहीं संस्कृत, बाल विकास, पर्यावरण अध्ययन और हिंदी के प्रश्न आसान रहे। इसके साथ ही दूसरी पाली में भी गणित-विज्ञान और सामाजिक विज्ञान के प्रश्नों ने मुश्किल बढ़ाई। जबकि बाल विकास के प्रश्न काफी सरल रहे।
------------
बोले परीक्षार्थी
पेपर काफी अच्छा आया था। गणित के प्रश्न थोड़े कठिन थे। सुबह बस से आए। कोई किराया नहीं लिया गया।- अनामिका, सिजारी
------------
पहले वाला पेपर थोड़ा कठिन था। इस बार पेपर सरल आया था। पर्यावरण अध्ययन के प्रश्नों को हल करने में दिक्कत नहीं हुई।- ज्योति पटेल, पृथ्वीपुर
-----------
सुबह काफी देर तक बस स्टेंड पर खड़े रहे रोडवेज बस नहीं मिली। फिर किराये से आए। पेपर अच्छा आया था।- चिराग, मऊरानीपुर
-----------
प्रश्नपत्र में गणित का सेक्शन काफी कठिन था। जबकि संस्कृत, बाल विकास के प्रश्न काफी सरल आए थे।- श्वेता, एरच
-------------
पिछला पेपर निरस्त होने से तैयारी के लिए काफी वक्त मिल गया था। पेपर भी ज्यादा कठिन नहीं था। - पीतांबरा, थापक बाग
--------------
रोडवेज बसें नहीं मिलने से काफी दिक्कत हो गई। किराये से आए हैं। प्रश्नपत्र काफी सरल आया था। - पंकज आर्य
-------------
सुबह रोडवेज बस नहीं मिली, प्राइवेट बस से आईं थी। वापसी में रोडवेज से जा रही हूं, बहुत ही भीड़ है। - आकांक्षा गुप्ता, मऊरानीपुर
-------------
सुबह घर से निजी वाहन से पैसा खर्च करके आईं थी। वापसी में रोडवेज से जा रही हूं। पेपर काफी अच्छा हुआ। - प्रियंका द्विवेदी, मऊरानीपुर