फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   More than 40 house falt light

इंसुलेटर फटने से 40 से अधिक क्षेत्रों की गुल रही बिजली

Sat, 22 Aug 2020 01:12 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 22 Aug 2020 01:12 AM IST
विज्ञापन
More than 40 house falt light
झांसी। शुक्रवार की सुबह जिला कारागार के पास हाईटेंशन लाइन का इंसुलेटर फटने से हाइडिल और मुन्नालाल सबस्टेशन से जुड़े क्षेत्रों की बिजली बंद रही। इससे चालीस से अधिक क्षेत्रों में हजारों लोग परेशान रहे।
विज्ञापन

हंसारी ट्रांसमिशन सबस्टेशन से हाइडिल और मुन्नालाल सबस्टेशन आने वाली हाईटेंशन लाइन का एक इंसुलेटर जिला कारागार के निकट लगे खंभे पर शुक्रवार की सुबह दस बजे फट गया। इससे उक्त दोनों सबस्टेशनों तक करंट पहुंचना बंद हो गया। कर्मचारियों ने फाल्ट का पता लगाने के लिए पेट्रोलिंग शुरू की। मशक्कत के बाद फाल्ट का पता लग सका। बाद में उपखंड अधिकारी आलोक प्रकाश व अवर अभियंता अनिल कुमार की देखरेख में फाल्ट किया गया। दोपहर एक बजे बिजली को चालू किया जा सका।
विज्ञापन

वहीं, बिजली न आने के कारण मिशन कंपाउंड, बीकेडी, बाबूलाल कारखाना, नगर निगम, जीवनशाह चौराहा, तहसील, आंतिया तालाब, आशिक चौराहा, खंडेराव गेट, पंचकुइयां, नरसिंह राव टौरिया, पानी वाली धर्मशाला, नईबस्ती, दतिया गेट, इंद्रपुरी कॉलोनी, मेंहदी बाग, हाइडिल कॉलोनी, बीकेडी, पठौरिया, हींगन कटरा, गणेश मढ़िया, राई का ताजिया, लक्ष्मण गंज आदि क्षेत्र के हजारों लोग परेशान रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed