फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   More than 20 thousand 15 year old vehicles are running on the roads

Jhansi News: सड़कों पर दौड़ रहे 15 साल पुराने 20 हजार से अधिक वाहन

Mon, 05 May 2025 01:44 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 05 May 2025 01:44 AM IST
विज्ञापन
More than 20 thousand 15 year old vehicles are running on the roads

विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
झांसी। जिले में 20 हजार से अधिक ऐसे वाहन हैं जो अपनी समय सीमा पूर्ण कर कंडम की श्रेणी में आ चुके हैं। बावजूद इसके सड़कों पर दौड़ रहे हैं। विभाग इन्हें कई बार नोटिस थमा चुका है, लेकिन इन्हें न तो अपने वाहनों का रिन्यूअल कराने का समय है, और न ही नोटिस का जवाब देने की फुर्सत। सड़कों पर खुद के साथ दूसरों के लिए भी खतरा बने हैं। विभाग इन वाहनों की सूची नगर निगम को सौंप चुका है। हर माह 1200 से 1400 वाहनों के चालान नगर निगम के कैमरों के जरिये कराए जा रहे हैं।सरकार द्वारा कबाड़ नीति लागू करते हुए कुछ जिलों में जहां सख्ती की गई है तो कुछ में रियायत दी गई है। झांसी जनपद रियायत वाले जिलों में शामिल है। यहां 20 हजार से अधिक वाहन अपनी सीमा पूर्ण कर चुके हैं, लेकिन फिटनेस में छूट के चलते कुछ ने अपना नवीनीकरण करा लिया, लेकिन अधिकांश बगैर नवीनीकरण कराए ऐसे ही वाहनों को दौड़ा रहे हैं। कुछ वाहनों को तो परिवहन अधिकारियों ने चेकिंग के दौरान पकड़कर थाने में बंद करा दिया, लेकिन कई उनकी पकड़ से दूर हैं। अब ऐसे वाहनों की सूची विभाग ने नगर निगम को सौंपी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed