फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   month trama center begin in october

मोंठ ट्रामा सेंटर अक्तूबर से होगा चालू

Thu, 10 Sep 2020 01:21 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 10 Sep 2020 01:21 AM IST
विज्ञापन
month trama center begin in october
ट्रामा सेंटर - फोटो : MOTH
मोंठ(झांसी)। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बना ट्रामा सेंटर डॉक्टर और स्टाफ न होने से अभी तक चालू नहीं हो सका है। सीएचसी के निरीक्षण के दौरान नोडल अधिकारी के सामने भी इसका मुद्दा उठा था। ट्रामा सेंटर खुलवाने के लिए स्वास्थ्य मंत्री जय प्रताप सिंह से भी मांग की गई थी। अब इसके खुलने का रास्ता साफ हो गया है। अक्तूबर में डॉक्टर और स्टाफ की तैनाती कर चालू कर दिया जाएगा। इस संबंध में विधायक जवाहर लाल राजपूत ने भी स्वास्थ्य मंत्री से बात की है।
विज्ञापन

हाईवे के पास ही कस्बा होने की वजह से सीएचसी में सबसे ज्यादा दुर्घटना के मामले आते हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए सीएचसी परिसर में ट्रामा सेंटर खोलने के लिए बिल्डिंग बनवाई गई लेकिन वहां पर चिकित्सक स्टाफ नहीं भेजा गया। इससे बिल्डिंग भी खराब होने लगी है। सीएचसी में दुर्घटना में घायल होने वाले मरीजों के आने पर मरहम पट्टी करने के बाद उनको मेडिकल कॉलेज के लिए रिफर कर दिया जाता है। समय से इलाज न मिलने पर तमाम घायलों की जान चली जाती है। यहां तक ट्रामा सेंटर में रखी आधुनिक मशीनों तक का उपयोग नहीं हो पा रहा है। मशीनें भी बिना रखरखाव के खराब होने लगी हैं। विधायक ने बताया कि मोंठ में ट्रामा सेंटर में चिकित्सकों और स्टाफ की तैनाती के लिए स्वास्थ्य मंत्री से मुलाकात की। उन्होंने अक्तूबर में स्टाफ की तैनाती की बात कही है। ट्रामा सेंटर के खुलने से गरौठा, मोंठ, समथर, गुरसराय क्षेत्र में हादसे होने पर घायलों को तुरंत इलाज मिल जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed