फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   month bhander road

मोंठ-भांडेर राजमार्ग पूरा करने को मिले 4.90 करोड़

Sat, 22 Aug 2020 01:06 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 22 Aug 2020 01:06 AM IST
विज्ञापन
month bhander road
month bhander road
झांसी। मोंठ से भांडेर को जोड़ने वाले अंतर्राज्यीय राजमार्ग को पूरा करने के लिए शासन ने 4.90 करोड़ की धनराशि आज जारी कर दी। पैसा जारी न होने से इसका निर्माण सिर्फ 75 फीसदी ही पूरा हो सका था। धनराशि स्वीकृति के साथ शासन ने इसे चालू वित्तीय वर्ष के भीतर पूरा कर लेने के भी निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

मोंठ से प्रारंभ होकर मप्र के भांडेर तक जाने वाले इस अंतराज्यीय राजमार्ग का निर्माण 2018 से केंद्रीय मार्ग निधि के जरिए आरंभ कराया गया था। कुल 19.95 किलोमीटर लंबे इस मार्ग के लिए शुरू में 12.75 करोड़ रुपये जारी हुए लेकिन इनके जरिए अभी तक यहां चौड़ीकरण और रैंप का कार्य ही पूरा कराया जा सका। उसके बाद बजट स्वीकृत न होने से यह कार्य अटक गया जबकि झांसी के लिए यह काफी अहम मार्ग है। इस मार्ग के ठीक न होने से झांसी-मप्र जाने वालों को काफी परेशानी उठानी पड़ती थी।
विज्ञापन

इधर, बीच कोविड प्रभाव की वजह से बजट कटौती के चलते अभियंता इसके लिए भी पैसा न मिलने की आशंका जता रहे थे लेकिन, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या के निर्देश पर आज सरकार ने राज्य सड़क निधि के जरिए इसके लिए पैसा स्वीकृत कर दिया। पैसा स्वीकृत होने के साथ ही इस कार्य को चालू वित्तीय वर्ष के भीतर ही पूरा करने के लिए साफ निर्देश दिए गए हैं। उपमुख्यमंत्री ने घटिया गुणवत्ता मिलने पर भी कठोर कार्रवाई के लए चेताया है। पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता बीएल सिंह के मुताबिक अभी तक उक्त सड़क पर 75 प्रतिशत कार्य पूरा करा लिया गया था। अब बजट स्वीकृत होने के बाद कार्य तेजी से कराया जाएगा। उन्होंने चालू वित्तीय वर्ष के भीतर ही कार्य पूरा होने जाने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed