फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   mono rail ya rop be se ty hoga bijoli jhel ka safar

मोनो रेल या रोप वे से तय होगा बिजौली झील का सफर

Sat, 05 Oct 2019 01:51 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 05 Oct 2019 01:51 AM IST
विज्ञापन
mono rail ya rop be se ty hoga bijoli jhel ka safar
झांसी शहर के पास स्थित बिजौली झील।
मोनो रेल या रोप वे से तय होगा बिजौली झील का सफर
विज्ञापन

झांसी। स्मार्ट सिटी योजना के अंतर्गत पचास करोड़ रुपये से बिजौली झील की तस्वीर बदली जानी है। इसका पर्यटन की दृष्टि से विकास करने की योजना है। इसके तहत बिजौली मुख्य मार्ग से झील तक जाने के लिए मोनो रेल या रोप-वे की सुविधा उपलब्ध होगी। इसके लिए सर्वे व डीपीआर तैयार करने पर काम चल रहा है।
महानगर से बिजौली की दूरी आठ किलोमीटर है। यहां औद्योगिक क्षेत्र है, लेकिन शहरवासियों का यहां से जुड़ाव बहुत कम है। इसकी वजह यहां कोई घूमने लायक स्थान नहीं होना है। बिजौली में पुराना और बड़ा तालाब है, लेकिन इसकी देखरेख नहीं होती है। इस कारण भूमाफिया इस फिराक में रहते हैं कि कब मौका मिले और जमीन पर कब्जा कर लें। झांसी स्मार्ट सिटी लिमिटेड ने बिजौली क्षेत्र में सैलानियों के आगमन को बढ़ावा देने के लिए झील को संवारने का प्रस्ताव दिया था। इस पर बोर्ड बैठक में सहमति बन चुकी है। जो प्रस्ताव तैयार किया गया है, उसमें बिजौली झील के चारों ओर सड़क बनाई जाएगी। झील की बाउंड्रीवाल बनाकर उस पर लाइटिंग होगी। तालाब की सफाई होगी। झील के बीच में आईलैंड (टापू) बनेगा तथा नौकायन की सुविधा रहेगी। झील के किनारे कैफेटेरिया की भी सुविधा होगी। इसके अलावा लैंड स्केपिंग और बच्चों के झूले लगेंगे। हरियाली के लिए पौधरोपण भी किया जाएगा। घरेलू पानी को झील में गिरने से रोका जाएगा। साथ ही जमा सिल्ट को हटाया जाएगा। सबसे खास बात यह होगी कि पर्यटकों को मुख्य मार्ग से झील तक जाने के लिए मोनो रेल या रोप-वे की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। झील की तस्वीर बदलने के लिए सर्वे और डीपीआर तैयार करने पर काम चल रहा है।
विज्ञापन

वर्जन..
स्मार्ट सिटी के तहत बिजौली झील का 50 करोड़ से सौंदर्यीकरण किया जाना है। इसके लिए सर्वे और डीपीआर बनाने पर काम चल रहा है। झील की तस्वीर बदलने के बाद यहां पर्यटकों की संख्या में काफी इजाफा होगा। पर्यटकों के लिए तमाम सुविधाएं उपलब्ध होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- अमित शर्मा, नोडल अधिकारी, स्मार्ट सिटी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed