फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Corona patient lady harassed by man admitted in same quarantine center in Jhansi

झांसी: क्वारंटीन सेंटर के शौचालय में संक्रमित युवती से छेड़खानी, हंगामे के बाद आरोपी युवक की जमकर हुई पिटाई

Thu, 17 Sep 2020 10:23 AM IST
झांसी ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, झांसी
अमर उजाला ब्यूरो, झांसी Published by: झांसी ब्यूरो Updated Thu, 17 Sep 2020 10:23 AM IST
विज्ञापन
Corona patient lady harassed by man admitted in same quarantine center in Jhansi
सांकेतिक तस्वीर

झांसी स्थित पैरामेडिकल कॉलेज में कोरोना संक्रमितों के लिए बने क्वारंटीन सेंटर के शौचालय में मंगलवार की देर रात युवती के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। युवती ने जब शोर मचाया तो वार्ड में भर्ती मरीज मौके पर पहुंचे। सारा माजरा जानने के बाद युवक को जमकर पीटा गया। 

विज्ञापन


हंगामे की खबर मिलते ही पुलिस व स्टाफ ने घटना की जानकारी ली। आरोपी युवक को पुलिस के हवाले कर दिया गया। इसके बाद दोनों के परिजनों को सूचना देकर बुलाया गया। जहां युवती के परिजनों ने कार्रवाई करने से इंकार कर दिया। अधिकारियों के निर्देश के बाद युवक व युवती को घर भेज दिया गया।
विज्ञापन


पैरामेडिकल कॉलेज में कोरोना संक्रमित मरीजों को भर्ती किया जा रहा है। यहां के वार्ड में संक्रमित युवक व युवती भी भर्ती थे। मंगलवार देर रात युवती शौचालय गई थी, जहां वार्ड में भर्ती युवक भी युवती के पीछे-पीछे  पहुंच गया। वहां उसने अकेला पाकर युवती के साथ छेड़खानी कर दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


युवक की इस हरकत पर युवती ने विरोध करते हुए हंगामा कर दिया। आवाज सुनकर वार्ड में भर्ती अन्य मरीज भी पहुंच गए और आरोपी युवक को जमकर पीटा। सूचना मिलते ही पुलिस व पैरामेडिकल कॉलेज के स्टाफ मौके पर आ गए। युवक को हिरासत में लेकर पुलिस ने युवती से घटना की जानकारी ली।

युवक और युवती के परिजनों को भी बुला लिया गया था। कार्रवाई के लिए युवती के परिजनों से बात की गई। जहां परिजनों ने कार्रवाई से मना कर दिया। इसके बाद दोनों को एंबुलेंस से क्वारंटीन करने के लिए उनके घर भेज दिया गया।

वार्ड के बाहर लगाया अतिरिक्त फोर्स
इस घटना के बाद पैरामेडिकल कॉलेज में अतिरिक्त पुलिस कर्मियों की संख्या भी बढ़ा दी गई है। साथ ही चिकित्सक भी सक्रिय हो गए हैं। स्टाफ को पूरी तरह मुस्तैद रहने के निर्देश दिए गए हैं।


नवाबाद थाना के प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार सिंह ने कहा कि घटना की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची थी। युवती ने छेड़खानी का आरोप लगाया था, लेकिन कार्रवाई के लिए परिजनों की तरफ से तहरीर नहीं मिली। दोनों को घर भेजा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed