फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   molistation

घर में अकेली पाकर साठ साल के चाचा ने किशोरी के साथ किया दुष्कर्म

Tue, 29 Sep 2020 01:00 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 29 Sep 2020 01:00 AM IST
विज्ञापन
molistation
molistation
एरच (झांसी)। एरच थाना क्षेत्र के एक गांव में दिमागी रूप से कमजोर नाबालिग भतीजी के साथ साठ साल के चाचा ने दुष्कर्म किया। इससे किशोरी गर्भवती हो गई। उसके पेट में दर्द उठने पर मां दिखाने के लिए डॉक्टर के पास ले गई तो उसने बताया कि वह छह महीने की गर्भवती है। उसकी मां ने उसके चाचा से कहा तो वह गालीगलौज करने लगा और उसे जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद मां बेटी को लेकर थाने गई। वहां पर उसने चाचा के खिलाफ बेटी के साथ दुष्कर्म करने की तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म और पाक्सो एक्ट के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली।
विज्ञापन

महिला ने बताया कि वह बेटी को घर में छोड़कर जानवर चराने के लिए चली जाती थी। घर में बेटी अकेली रहती थी। वह मानसिक रूप से कमजोर होने के साथ बोल भी नहीं पाती है। उसी दौरान पड़ोस में रहने वाला चाचा उसके साथ दुष्कर्म करता था। यह बात वह अपनी मां से बता भी नहीं पाती थी। दुष्कर्म की वजह से किशोरी गर्भवती हो गई लेकिन इसकी भी जानकारी नहीं हो सकी। बाद में उसके पेट में दर्द होने लगा तो मां डॉक्टर के पास दिखाने के लिए ले गई। डॉक्टर ने उसका चेकअप करने के बाद बताया कि किशोरी तो छह माह की गर्भवती है। यह सुनकर तो मां के होश उड़ गए। वहां से लौटकर वह आरोपी के पास गई तो वह गालीगलौज करने लगा। बाद में मां की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी जयकरन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली। पुलिस का कहना है कि रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed