{"_id":"ba79cac17bfce326e08987f8b14ab40f","slug":"moharram-procession-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हुसैन की शहादत पर मातम, निकले ताजिया ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हुसैन की शहादत पर मातम, निकले ताजिया
ब्यूरो
Updated Sun, 25 Oct 2015 01:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। मुहर्रम की दसवीं तारीख पर करबला में शहीद हुए हजरत मोहम्मद साहब के नवासे हजरत इमाम हुसैन व हजरत इमाम हसन की याद में शनिवार को महानगर में मातमी धुनों के बीच ताजिया जुलूस निकाला गया। ताजिये लक्ष्मी तालाब स्थित करबला में ठंडे किए गए। वहीं शिया समुदाय ने मातमी जुलूस निकालकर शहादत को याद किया।
गंधीगर के टपरा पर प्रात: मिसिलबंदी के पश्चात प्रारंभ हुआ जुलूस सर्राफा बाजार, सिटी पोस्ट आफिस, सिंधी तिराहा से होता हुआ रानी महल पहुंचा। यहां विसर्जन पश्चात अपराह्न सभी ताजिये, बुर्राक, अखाड़ा वापस अपने-अपने इमामबाड़ों पर वापस लौट गए। सायं पुन: सभी ताजिये, बुर्राक आदि गंधीगर के टपरा पर एकत्र होकर मिसिलबद्ध हुए।
बैंड-बाजों की मातमी धुन के बीच जुलूस निकला। इसमें राई का ताजिया, फिरोज का पारदर्शी एवं शब्बीर का अभरख से बना ताजिया तथा पंचायती मुकरयाना, बिसाताखाना, आजाद, इमामी हमीद की बुर्राक आदि आकर्षण का केंद्र रहीं। इस दौरान लोगों ने बुर्राक व ताजियों पर इबादत की। वहीं विभिन्न अखाड़ों के सदस्यों ने करतब दिखाए। मुरली मनोहर मंदिर से बुर्राक एवं अखाडे़ इमामबाड़ों को वापस लौट गए, वहीं ताजियों को लक्ष्मी तालाब स्थित करबला में ठंडा किया गया।
विज्ञापन
इससे पूर्व मिसिलबद्ध करने के दौरान ताजिया कमेटी झांसी के अध्यक्ष याकूब अहमद मंसूरी, बुंदेलखंड ताजिया बुर्राक अखाड़ा समिति के संरक्षक चौधरी असलम शेर, सीओ नगर कल्याण सिंह, कोतवाल जेपी यादव, अतुल किलपन, मोहन नेपाली, राम प्रकाश शर्मा, मुकेश अग्रवाल, सुलेमान अहमद, नूर अहमद मंसूरी आदि रहे। इधर, प्रेमनगर में ताजिया जुलूस में अन्नी का ताजिया, रहमान का ताजिया, सत्तार का ताजिया आकर्षण का केंद्र रहा।
इस दौरान ताजिया बुर्राक कमेटी प्रेमनगर के अध्यक्ष जहीर कुरैशी, चौधरी असलम शेर, अजीज, अब्दुल जमील, इलाही बक्श, याकूब आदि मौजूद रहे। वहीं, पुलिया नंबर नौ में ताजिया व बुर्राक की मिसिलबंदी कमेटी अध्यक्ष नियाजुद्दीन ने कराई। जुलूस में चल रहे अखाड़ा के सदस्यों ने करतब दिखाए। इस अवसर पर थानाध्यक्ष संजय यादव, मुनमुन खलीफा, हाफिज खलीफा, मुन्ना खलीफा, चुन्ना भाई आदि मौजूद रहे।
इधर, अंजुमने अब्बासिया के तत्वावधान में शिया मुस्लिम समुदाय ने मातमी जुलूस मेवाती पुरा से निकाला। जुलूस के गंधीगर का टपरा पहुंचने पर यहां अली हैदर गाजी देहली व मौलाना सैयद शबाब हैदर वास्ती ने तकरीर की। इसके पश्चात जुलूस बिसाती बाजार, बड़ा बाजार, बड़ा गांव गेट बाहर से होता हुआ खाकी शाह स्थित दरगाह पर समाप्त हुआ।
अलविदाई नौहा-ए-हुसैन अलविदा हाशिम रजा व शानू ने पढ़ा। इस दौरान हाजी कामिल, डॉ. शुजाअत जाफरी, आसिफ हैदर, इंतजार मेहंदी, नजर हैदर, हाजी काजिम रजा, हाजी तकी, जामिन रजा, सैयद कमर हैदर, ताज आब्दी, फिरोज हैदर, अब्बास आब्दी, मोहम्मद दानिश आदि रहे। संचालन सैयद शहनशाह हैदर आब्दी ने किया।
दिन भर चला शरबत व लंगर का वितरण
वीरांगना महारानी लक्ष्मी बाई ताजिया इमाम बाड़ा समिति के सदस्यों ने रानी महल पर रानी का ताजिया पर फातिहा पढ़ी व इबादत की। अखिल भारतीय स्वर्णकार समाज विकास एवं शोध संस्थान के जिलाध्यक्ष दिलीप औजार वाले, प्रदीप सोनी, राजेंद्र सोनी आदि ने रानी महल स्थित रानी के ताजिया पर पूजा-अर्चना की तथा इबादत की।
बुंदेलखंड कुशवाहा समाज सेवा मंडल उत्तर प्रदेश के इंद्रपाल सिंह कुशवाहा, प्रमोद कुशवाहा, जाहिद मंसूरी, महेश कश्यप आदि ने लक्ष्मीगेट पर शरबत वितरण कर, सिंधी चौराहा पर पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य, शहर कांग्रेस अध्यक्ष इम्तियाज हुसैन, पवन तिवारी, अफजाल हुसैन, राहुल राय, गुल मुहम्मद आदि ने तबर्रुख बांटा।
शेर-ए-हिंद यूथ क्लब के नीरज साहू, केंद्रीय अध्यक्ष वसीम कुरैशी, महानगर अध्यक्ष असलम कुरैशी, फईम राइन आदि ने लोगों को शरबत वितरण कर, सेठ अब्दुल रज्जाक मेमोरियल सोसायटी के मंत्री मुश्ताक, अकील अहमद, हाजी गुलजार आदि, बसपा के जोन मंडल कोआर्डिनेटर चंद्रदत्त राजू, आफाक मकरानी, विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष रमेश चंद्र सरसैया, हाजी अशफाक खान आदि ने शरबत व लंगर वितरण किया।