फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   mohan bhagwat goes to delhi

नया जोश भरकर दिल्ली लौटे संघ प्रमुख मोहन भागवत

Sat, 06 Jul 2019 10:18 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 06 Jul 2019 10:18 PM IST
विज्ञापन
mohan bhagwat goes to delhi
नया जोश भरकर दिल्ली लौटे संघ प्रमुख मोहन भागवत
विज्ञापन

झांसी। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के प्रमुख डा. मोहन भागवत झांसी की वीर भूमि पर सात दिन बिताने के बाद शनिवार की दोपहर गतिमान एक्सप्रेस से नई दिल्ली के लिए रवाना हो गए। रेलवे स्टेशन पर उनसे डीएम व एसएसपी ने मुलाकात की। नई दिल्ली से रवाना होने से पूर्व उन्होंने अखिल भारतीय पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की और संघ की नई गतिविधियों को धरातल पर उतारने पर जोर दिया।
संघ प्रमुख 29 जून की रात राजधानी एक्सप्रेस से नई दिल्ली से झांसी आए थे। उन्होंने एक जुलाई से पांच जुलाई तक अंबावाय स्थित एसआर ग्रु़प ऑफ इंस्टीट्यूशन के इंजीनियरिंग कॉलेज में आयोजित अखिल भारतीय योजक वर्ग में हिस्सा लिया। वर्ग में उनके साथ सर सह कार्यवाह सुरेश सोनी, डॉ. कृष्ण गोपाल, दत्तात्रेय होसबोले, डॉ. मनमोहन वैद्य, मुकुंदन, प्रचार प्रमुख अरुण कुमार मौजूद रहे। पांच जुलाई को वर्ग का समापन होने के बाद शिक्षार्थी अपने- अपने क्षेत्रों के लिए रवाना हो गए।
विज्ञापन

शनिवार को संघ प्रमुख ने अखिल भारतीय पदाधिकारियों के साथ दो बार बैठक की, जिसमें उन्होंने अनियंत्रित विकास से हो रहे पर्यावरण को बचाने के लिए जल संरक्षण, पौधरोपण व कचरा एवं प्लास्टिक प्रबंधन पर चलाए जा रहे कार्यक्रमों को धरातल पर मजबूती से उतारने पर जोर दिया। परिवारों में सामाजिक सद्भाव लाने के लिए सामाजिक व धार्मिक संगठनों को एक मंच पर लाने के लिए नियमित कार्यक्रम चलाने को कहा। युवाओं को जोड़ने पर बल दिया। योजक वर्ग की सफलता पर प्रसन्नता जाहिर की।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद वह कड़ी सुरक्षा व्यवस्था में रेलवे स्टेशन पहुंचे। प्लेटफार्म पर एक पर स्थित वीआईपी रूम में कुछ वक्त गुजारा। यहां पर उनसे डीएम शिवसहाय अवस्थी, एसएसपी डा. ओमप्रकाश सिंह ने मुलाकात की। 3.05 बजे वह गतिमान एक्सप्रेस के एग्जीक्यूटिव क्लास कोच में सवार होेकर नई दिल्ली के लिए रवाना हो गए। वहीं, अन्य पदाधिकारी 11,12 व 13 जुलाई को विजयवाड़ा में होने वाले प्रांत प्रचारकों की बैठक में शामिल होने के लिए थिरुकुल एक्सप्रेस से रवाना हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed