{"_id":"5caa52debdec22146325af86","slug":"modified-sipri-bazzar-mandi","type":"story","status":"publish","title_hn":"संवरेगी सीपरी बाजार की मंडी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संवरेगी सीपरी बाजार की मंडी
Mon, 08 Apr 2019 01:13 AM IST
देवेंद्र कुमार
jhansi
jhansi
Published by: देवेंद्र कुमार
Updated Mon, 08 Apr 2019 01:13 AM IST
विज्ञापन
fruit
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। सीपरी बाजार मंडी को संवारने की पहल एक बार फिर शुरू हुई है, लेकिन इस बार संभावना है कि सीपरी बाजार मंडी को मूर्त रूप मिल जाएगा। इसके लिए इमारत का नक्शा तैयार कराया जा रहा है, जिसमें दुकानों के साथ-साथ पार्किंग की व्यवस्था होगी।
सीपरी बाजार मंडी को सुव्यवस्थित बनाने के लिए कई बार नगर निगम की ओर से पहल की गई लेकिन हर बार मंडी को संवारने का सपना सपना बनकर ही रह गया। एक बार महापौर रामतीर्थ सिंघल की ओर से प्रयास शुरू किया गया। मंडी को कागजों में मूर्त रूप देने के लिए उन्होंने इंजीनियर अमित गुप्ता को डिजाइन तैयार कराने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने बताया कि जल्द ही आर्किटेक्ट से इमारत का नक्शा तैयार होगा, जिसके बाद सीपरी बाजार की मंडी की सूरत बदलने का काम शुरू होगा।
महापौर ने बताया कि योजना के तहत दो मंजिला इमारत में 40-40 दुकानें होंगी तथा पार्किंग की भी सुविधा होगी। मंडी आने वाले लोगों और मंडी के विक्रेताओं की सुविधा के लिए पेयजल और टॉयलेट की व्यवस्था होगी, जो कि अभी तक नहीं है।
विज्ञापन
ये आएगी समस्या
नगर निगम भले ही सीपरी बाजार मंडी के भविष्य निर्माण की तैयारी कर रहा हो लेकिन मंडी के विक्रेताओं को इमारत न बन जाने तक व्यापार के लिए जगह देनी होगी। फिलहाल, व्यापारियों की सुविधा के लिए नगर निगम कोई कदम उठाएगा, ऐसा महापौर का आश्वासन है।
बदलाव लगाएगा चार चांद
महापौर सीपरी बाजार को बदलने का काम तेजी से कर रहे हैं। फ्लाईओवर की नीचे सर्विस लेन का निर्माण कराया जा रहा है, जो जल्द पूरा हो जाएगा। उसके बाद फ्लाईओवर के नीचे फर्श, टॉयलेट, सिटिंग, हरियाली, पिलरों पर वर्टिकल गार्डन और अद्भुत कलाकृतियां, पार्किंग सहित कई व्यवस्थाएं होंगी। यदि दोनों काम पूरा हो जाते हैं, तो सीपरी बाजार एक नए अंदाज में नजर आएगा।