{"_id":"61d4a0419017161d574dbee8","slug":"modi-working-to-eradicate-poverty-minister-in-charge-jhansi-news-jhs2124451169","type":"story","status":"publish","title_hn":"गरीबी मिटाने के लिए काम कर रहे मोदी: प्रभारी मंत्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गरीबी मिटाने के लिए काम कर रहे मोदी: प्रभारी मंत्री
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। दीनदयाल सभागार में हुए शरद मेला महोत्सव का शुभारंभ करने के बाद प्रभारी मंत्री रामनरेश अग्निहोत्री ने कहा कि जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 2014 में पहली बार प्रधानमंत्री बने तो उन्होंने कहा था कि मेरी सरकार और संसाधन देश के गरीबों के लिए हैं। सरकार गरीबी मिटाने के लिए सात साल से लगातार काम कर रही है। उन्होंने कहा कि मोदी-योगी की डबल इंजन की सरकार चमत्कार करने का काम कर रही है।
प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत पांच करोड़ से अधिक परिवारों को आवास दिए गए हैं, जो मुख्यमंत्री आवासों के अतिरिक्त है। आठ करोड़ से अधिक परिवारों को गैस कनेक्शन दिए हैं। बोले कि पहले बुंदेलखंड में सड़क, बिजली, पानी का अभाव रहता था लेकिन अब हर घर नल योजना के अंतर्गत प्रत्येक घर तक पानी पहुंच रहा है। साढ़े चार लाख नौजवानों को सरकारी नौकरी, दो करोड़ से ज्यादा को प्राइवेट सेक्टर में रोजगार उपलब्ध कराया गया। छात्र-छात्राओं को लैपटॉप, स्मार्टफोन बांटने, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय बढ़ाने, पेंशन दोगुनी करने का काम सरकार ने किया है। भाजपा सरकार सबके हित का सोचती है। इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष पवन गौतम, मेयर रामतीर्थ सिंघल, विधायक बिहारी लाल आर्य, एमएलसी रमा निरंजन, डीएम रविंद्र कुमार मौजूद रहे।
इनका हुआ लोकार्पण
प्रभारी मंत्री ने 7.87 करोड़ से अधिक नौ कार्यों का लोकार्पण किया। इसमें बिजौरा, रेवन, वीरा में नवीन राजकीय हाईस्कूल, आयुर्वेदिक अस्पताल में बाउंड्रीवाल, बबीना के पठारी व बंगरा के बम्होरी सुहागी में राजकीय हाईस्कूल, बरुआसागर में जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान, उप मंडी समथर में दुकानों, सुपर मार्के, आधुनिक शौचालय, सेंसर ड्रेन, आंतरिक सीसी रोड मार्ग शामिल है।
विज्ञापन
इनको किया सम्मानित
एनआरएलएम के अंतर्गत प्रदेश सरकार द्वारा उपलब्ध कराए गए विद्युत सखियों को नि:शुल्क थर्मल प्रिंटर विकासखंड बबीना की किरन कनौजिया, बड़ागांव की कांति देवी, बामौर की अंजरा देवी, बंगरा की पूनम, चिरगांव की मायादेवी, गुरसराय की रुकमणी, मऊरानीपुर की ममता, मोंठ की प्रियंका को थर्मल प्रिंटर प्रदान किए गए। इसके अलावा विद्युत बिल कनेक्शन में उत्कृष्ट कार्य करने वाली बामौर की संध्या देवी, चिरगांव की मोहिनी कुमार को प्रशस्ति पत्र दिया गया।
350 छात्रों को मिले स्मार्टफोन, टैबलेट, आवास की सौंपी चाबी
पीएम आवास के अंतर्गत ठकुरपुरा के अशोक, अरुण आदिवासी, खेमराज, शीला, रीना देवी को आवासों की चाबी दी गई। एकीकृत बागवानी योजना के तहत पुष्पेंद्र, रमनलाल, मायादास, नारायण, भवानी को उन्नत किस्म का बीज दिया गया। एक जिला एक उत्पाद के तहत सुमन, आशा देवी, ऊषा देवी, सुनीता, वंदना, अभिलाषा को टूल किट, सिलाई मशीन दी गई। डिजी शक्ति योजना के तहत विभिन्न कॉलेजों के 200 विद्यार्थियों, 150 छात्र-छात्राओं को टैबलेट दिया गया।