फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Modi government has not worked in a year

एक साल में कोई काम नहीं किया मोदी सरकार ने

Fri, 12 Jun 2015 01:20 AM IST
झांसी / ब्यूरो
झांसी / ब्यूरो Updated Fri, 12 Jun 2015 01:20 AM IST
विज्ञापन
प्रदेश के माध्यमिक शिक्षा राज्य मंत्री विनोद कुमार सिंह ने कहा कि भाजपा ने जनता के साथ धोखा किया है। मोदी सरकार ने एक साल में कोई काम नहीं किया है। इसकी जवाबदेही से बचने के लिए अब जनता का ध्यान योग की ओर मोड़ा जा रहा है। वह  बृहस्पतिवार को सर्किट हाउस में पत्रकारों से बात कर रहे थे।
विज्ञापन

ललितपुर में आयोजित सामूहिक विवाह समारोह में भाग लेने के लिए झांसी में कुछ देर के लिए रुके शिक्षा राज्य मंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार शिक्षा की प्रगति के लिए लगातार काम कर रही है। शिक्षा की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। साथ ही संसाधनों को भी विकसित किया जा रहा है। सरकार राजकीय इंटर कालेजों के सौंदर्यीकरण के लिए पचास - पचास लाख रुपये की धनराशि देने जा रही है। राजकीय विद्यालयों में छात्रों के कम प्रवेश पर मंत्री ने कहा कि पहली बार सत्र एक अप्रैल से शुरू हुआ है। इससे यह स्थिति हुई है। लेकिन, भविष्य में सब ठीक हो जाएगा।
विज्ञापन

झांसी आगमन के दौरान माध्यमिक शिक्षा राज्य मंत्री ने विभागीय कार्यों की भी समीक्षा की। इस दौरान संयुक्त शिक्षा निदेशक मनोज कुमार द्विवेदी, डीआईओएस डा. नीरज कुमार पांडेय, प्रभारी डीआईओएस ललितपुर पी के मौर्या, वित्त एवं लेखाधिकारी अटल भास्कर, डीआईओएस कार्यालय अधीक्षक घनश्याम दास थापक, पूर्व प्रधानाचार्य सुदर्शन शिवहरे आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed