फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Mobile tower stablished high localty

रिहायशी इलाके में लगा रहे मोबाइल टॉवर, लोगों में आक्रोश

Thu, 29 Oct 2020 12:28 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 29 Oct 2020 12:28 AM IST
विज्ञापन
Mobile tower stablished high localty
झांसी। सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के बाद भी महानगर के रिहायशी इलाके में मोबाइल टॉवर लगवाया जा रहा है। इसे लेकर लोगों और पार्षदों ने नाराजगी जताई है। बुधवार को पार्षदों ने नगर आयुक्त को ज्ञापन सौंपकर निर्माण कार्य रोकने की मांग की।
विज्ञापन

पार्षद लखन कुशवाहा ने नगर आयुक्त से शिकायत करते हुए कहा कि मोहल्ला तालपुरा में एक व्यक्ति द्वारा प्लॉट पर मोबाइल टॉवर लगवाया जा रहा है। जबकि प्लॉट में पहले से ही एक अन्य टॉवर लगा हुआ है। उन्होंने कहा कि पिछले माह प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने टॉवर लगाने पर रोक लगाने के लिए थाना नवाबाद को पत्र लिखा था। जिसे पुलिस ने रुकवा दिया था। नगर निगम की ओर से भी थाना पुलिस को रोक लगाने के लिए कहा गया। उन्होंने कहा कि अब फिर से नगर निगम की ओर से अनुमति दे दी गई है। जिसके चलते निर्माण कार्य फिर से शुरू हो गया है। ऐसे में लोगों को रेडिएशन के चलते बीमारियों का खतरा सता रहा है। उन्होंने नगर आयुक्त से टॉवर का निर्माण कार्य रोकने की मांग की है। मांग करने वालों में पार्षद प्रदीप नगरिया, विमलकिशोर, उमेश जोशी, सुनील नैनवानी, अब्दुल रहीम शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed